scriptसरकार ने कन्या विवाह की राशि बढाकर 51 हजार की, शादी के बाद 1083 दुल्हनों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि | Mukhyamantri Kanyadan Yojana: 1083 brides in Betul not get incentive | Patrika News

सरकार ने कन्या विवाह की राशि बढाकर 51 हजार की, शादी के बाद 1083 दुल्हनों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

locationबेतुलPublished: Aug 22, 2019 03:45:26 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

06 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की भेजी गई थी डिमांड।
37 लाख 8 हजार आयोजकों को दी जाने वाली राशि।
5 करोड़ 93 लाख 28 हजार दुल्हनों को दी जाने वाली राशि।
1083 दुल्हनों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि।

Mukhyamantri Kanyadan Yojana

सरकार ने कन्या विवाह की राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए, शादी के बाद भी 1083 दुल्हनों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

बैतूल. मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद सरकार ने कन्या विवाह योजना की राशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपए कर दी थी। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गरीब दुल्हनों को शादी के दो माह के बाद भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है।
सात जनपदों में हुए थे सामूहिक विवाह सम्मेलन
जिले की सात जनपदों में 1083 दुल्हनों को राशि का इंतजार है। विभाग के इन दुल्हनों को 5.52 करोड़ रुपए देने हैं औऱ विभाग इन पैसों के लिए शासन से पैसे की डिमांड कर रहा है पर अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। जनपदों द्वारा दुल्हनों से कहा जा रहा है कि अभी तक बजट नहीं मिला है। जिले की 3 जनपदों की केवल 153 दुल्हनों को ही योजना की राशि मिली है।
51 हजार रुपए मिलते हैं
सरकार के द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर 48 हजार रुपए दिए जाते हैं जबकि 3 हजार रुपए विवाह का आयोजन कराने वाली आयोजक संस्था को दिए जाते हैं।

15 जून को हुआ था आयोजन
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुए विवाह को जिले की कुछ जनपदों में दो माह का समय हो गया है। इसके बाद भी राशि नहीं मिली। प्रभात पट्टन में 15 जून, 17 जून को अमला, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी में 24 जून, भीमपुर में 25 जून, बैतूल में 10 जुलाई और आठनेर में 12 जुलाई को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
25 दुल्हनों की मिली राशि
चिचोली जनपद में 46 विवाह हुए थे। इसके लिए प्रशासन को 23 लाख 46 हजार रुपए की जरूरत थी। पर शासन के द्वारा विभाग को केवल 12 लाख 75 हजार रुपए की राशि मिली। जो 25 दुल्हनों को दे दी गई है। अभी तक 1236 विवाह हुए हैं और 12 निकाह हुए हैं।
स्थानकितने विवाह
प्रभातपट्टन41
आमला61
मुलताई34
शाहपुर510
घोड़ाडोंगरी230
भीमपुर27
भैंसदेही49
चिचौली46
बैतूल170
आठनेर23

क्या कहना है कलेक्टर का
कलेक्टर तेजस्वी एस नायक का कहना है कि योजना के तहत कुछ राशि मिली थी इसे जनपदों को जारी कर दिया गया है। बाकि राशि के लिए सरकार को पत्र लिखा बै। राशि आते ही दुल्हनों के खाते में राशि दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो