script

एडीजे के पिता ने बहू-पोते और अधिवक्ता पर लगाए हत्या के आरोप

locationबेतुलPublished: Sep 17, 2020 09:47:48 pm

Submitted by:

Devendra Karande

एडीजे और उनके बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। एडीजे के माता-पिता ने अपनी बहू-पोते सहित एक अधिवक्ता पर भी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। न्याय के लिए एडीजे के पिता ने मुख्य न्याधिपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।

सीबीआई से की जांच की मांग

Father demands investigation from CBI

बैतूल। एडीजे और उनके बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। एडीजे के माता-पिता ने अपनी बहू-पोते सहित एक अधिवक्ता पर भी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। न्याय के लिए एडीजे के पिता ने मुख्य न्याधिपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। उल्लेखनीय हो कि जज और उनके बेटे ने २०जुलाई को जहरीले आटे से बनी रोटियां खाई थी। २५ जुलाई को एडीजे और उनके बेटे की मौत हो गई थी।
एडीजे महेन्द्र त्रिपाठी के पिता प्रीतम लाल त्रिपाठी ने शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया कि महेन्द्र और भाग्यसंध्या का अन्तरजातीय विवाह परिवार की मर्जी के बिना हुआ था। संध्या ने महेन्द्र को उसके परिवार से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया। महेन्द्र और संध्या के बीच हमेशा विवाद होते थेे। बेटे भी अपनी मां का साथ देते थे। पिता ने आरोप लगाया कि बेटे महेन्द्र त्रिपाठी और पोते अभियान राज त्रिपाठी की मौत के जिम्मेदार महेन्द्र की पत्नी संध्या त्रिपाठी, पोता आशीष राज और अधिवक्ता संदीप रघुवंशी है। तीनों ने षडय़ंत्र कर बेटे और पोते को मारा है। पिता ने आरोप लगाया कि बैतूल पुलिस लगातार आरोपियों को बचा रही है। संध्या सिंह ने कभी जहर मिलाने की बात नहीं कबूली है। वही एएसपी श्रद्धा जोशी को भी जांच से हटा दिया गया। लाखों रुपए बीमा होने के बाद संध्या त्रिपाठी घर में ही इलाज करती रही। एडीजे के पिता और भाई ने पुलिस जांच पर कई सवाल उठाए हैं। मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। जिससे न्याय मिल सके। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने एडीजे की महिला मित्र संध्या सिंह और अन्य लोगों पर आटे में जहर देकर मारने का केस दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह उठाए सवाल
१.घर में रोटी के लिए बनने वाला आटा संध्या त्रिपाठी ने ही निकालकर कर दिया। अंतिम तौर पर आटा उन्हीं के हाथ में आया। जिनकी उन्होंने रोटियां बनाई और एडीजे और बेटे को खिलाई।
२. एडीजे महेन्द्र त्रिपाठी ने तीन रोटियां,बेटे अभियान राज ने दो रोटियां और छोटे बेटे आशीष राज ने चार रोटियां खाई फिर भी आशीष को कुछ नहीं हुआ। जबकि अभियान शारीरिक रुप से अशीष से भी मजबूत था।
३. अभिमंंत्रित आटा घर की शांति के लिए था। उस आटे की रोटियां संध्या त्रिपाठी ने क्यों नहीं खाई।
४.छोटे बेटे आशीष ने रोटियां खाई भी या नहीं। किसी को पता नहीं। यह कहानी भी संध्या त्रिपाठी और आशीष त्रिपाठी की बनाई हुई है। आशीष बीमार तक नहीं हुआ।
इनका कहना
मामले को लेकर आरोपियों की जो चेन थी वह बंद हो चुकी है। जिसके जरिए आटा लाया गया था। विवेचना अभी जारी है और भी लोगों की भूमिका है तो उसकी पुष्ठि करेंगे। इसका प्रयास किया जा रहा है।
सिमाला प्रसाद,एसपी बैतूल।

ट्रेंडिंग वीडियो