scriptशिक्षक नहीं, कैसे होगी पढ़ाई | No teacher, how will be studied | Patrika News
बेतुल

शिक्षक नहीं, कैसे होगी पढ़ाई

सम्मेलन में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा..

बेतुलSep 12, 2018 / 11:23 am

pradeep sahu

No teacher, how will be studied

शिक्षक नहीं, कैसे होगी पढ़ाई

शाहपुर. विधानसभा सभा चुनाव जैसे -जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ते जा रही है। मंगलवार को महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन शाहपुर में किया जिसमे दूर दराज के ग्रामों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं पहुंची थी। ब्लॉक में पहली बार महिला कांग्रेस सक्रिय नजर आ रही है। इससे पहले महिला कांग्रेस इस ब्लाक में दूर दूर तक नजर नहीं आई।
इस कार्यक्रम में महिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कपूरिया हनोते के नेतृत्व में किया। इस कार्यक्रम में जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अतुलकर, मुख्य अतिथि सिंधू लोनारे, माला शर्मा, रामबाई कहार,जनपद सदस्य लक्ष्मी परते उपस्थित रहे। महिला जिला अध्यक्ष ने अपने उद्धबोधन में बीजेपी की सरकार को आड़े हाथों लेते प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली, पेट्रोल के बढ़ते दाम इत्यादि ज्वलनशील मुद्दों को लेकर कोसा गया और आगे आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अतुलकर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जहां महंगाई कम करने की बात करती है तो दूसरी ओर महंगाई बढ़ाते जा रहे हैं। आज पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केवल जनता से झूठे वादें करती हैं। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास नजर नहीं आता है। गांव में जहां सरकारी स्कूल है वहां पर शिक्षकों का टोटा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों का पंजीयन इस बार नहीं किया गया जिसके कारण स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की कमी बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार और शिक्षा की बात तो करती है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि आज जनता को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता के साथ केवल धोखा किया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने भी अपना संबोधन दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो