script

वीडियो क्लिपिंग बनाकर, करता रहा विवाहिता से दुष्कर्म

locationबेतुलPublished: Feb 17, 2017 09:46:00 am

Submitted by:

rajesh walia

करणीविहार थाना इलाके में डरा धमका कर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीडि़ता की विडि़यो क्लिपिंग बनाकर दो साल तक उसका देहशोषण करता रहा।

rape

rape

करणीविहार थाना इलाके में डरा धमका कर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीडि़ता की विडि़यो क्लिपिंग बनाकर दो साल तक उसका देहशोषण करता रहा। प्रताडऩा से परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। 
पुलिस के अनुसार चित्रकूट वैशाली नगर निवासी एक 35 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि राजेश चौधरी ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। इसके बाद आरोपी बदनाम करने की धमकी देकर दो साल तक उसका देहशोषण करता रहा। 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज पीडि़ता का मेडिकल करवाएगी। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो