scriptपांच घंटे की झमाझम बारिश, डेम में आया डेढ़ फीट पानी | rain in betul | Patrika News

पांच घंटे की झमाझम बारिश, डेम में आया डेढ़ फीट पानी

locationबेतुलPublished: Jul 07, 2018 11:26:55 am

Submitted by:

pradeep sahu

आमला-सारनी मार्ग पर भतकल नदी में आई बाढ़ बंद रहा पुल निर्माण कार्य

rain in betul

पांच घंटे की झमाझम बारिश, डेम में आया डेढ़ फीट पानी

सारनी. शुक्रवार दोपहर बाद सारनी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिससे आसपास के सभी नदी-नाले उफान पर रहे। वहीं तवा नदी में बाढ़ आने से सतपुड़ा डेम में महज पांच घंटे में डेढ़ फीट जलस्तर बढ़ गया। सुबह से ही बादल छाए थे। लेकिन बारिश का दौर दोपहर 1 बजे के बाद शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा।
शहरी क्षेत्र से ज्यादा पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से देखते ही देखते नदी-नाले उफन गए और अचानक बाढ़ आ गई। इससे तवा नदी पर बन रहे राजडोह पुल और भतकल नदी पर बन रहे पुल का निर्माण बंद हो गया। दोनों नदियों में बाढ़ इतनी तेज थी कि आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पहाड़ी, नदी नालों का पानी सीधे सतपुड़ा डेम में मिलने से महज 5 घंटे की बरसात में डेम का जलस्तर बढ़कर 1428.45 फीट हो गया।
गौरतलब है कि बरसात से पूर्व जलस्तर घटकर 1425.45 फीट पर आ पहुंचा था। यानी की इस सीजन में अब तक सतपुड़ा जलाशय का जलस्तर तीन फीट बढ़ गया। इसमें डेढ़ फीट पानी महज 5 घंटे की बरसात में बढ़ा है। गौरतलब है कि सतपुड़ा जलाशय की जल भरण क्षमता 1433 फीट है। यह जलाशय 2889 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। शहरी और ग्राीमण क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवासों में घुसा पानी- सारनी. शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से सतपुड़ा पॉवर हाउस सारनी के कई आवासों में पानी घुस गया। गौरतलब है कि पॉवर इंजीनियर्स एण्ड एम्प्लाइज एसोसिएशन और बीएमएस संगठन द्वारा कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन देकर अवगत कराया था। एक दिन हुई बारिश से कर्मचारियों के आवासों में पानी घुस गया। पॉवर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रचार सचिव सुनील सरियाम ने बताया कि 40 से अधिक विद्युत कर्मियों द्वारा एसोसिएशन के पास आवेदन कर आवास सीपेज मारने पर रिपेयरिंग कराने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो