scriptरामपाल का आश्रम खंगाला | Rampal's ashram reconstructed | Patrika News

रामपाल का आश्रम खंगाला

locationबेतुलPublished: Jun 15, 2015 11:38:00 pm

देशद्रोह और सरकार के विरूद्ध युद्ध
छेड़ने जैसे कई संगीन आरोपों में जेल में बंद कथित संत रामपाल के बैतूल

betul

betul

बैतूल।देशद्रोह और सरकार के विरूद्ध युद्ध छेड़ने जैसे कई संगीन आरोपों में जेल में बंद कथित संत रामपाल के बैतूल में उड़दन स्थित आश्रम पर सोमवार को हरियाणा पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया। यह दूसरा मौका है जब छह माह के अंतराल में हरियाणा पुलिस का दल बैतूल आया।


दो दिन पहले यहां आई हरियाणा पुलिस ने जिला प्रशासन और पुलिस से आश्रम संबंधी दस्तावेज जुटाने के बाद सोमवार को आश्रम का निरीक्षण किया। 55 एकड़ में फैले आश्रम की बारीकी से जांच कर वीडियोग्राफी कराई गई। हालांकि पुलिस को आश्रम से कोई अहम सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना था कि वह सिर्फ संपत्ति की जांच करने आई थी।

तीन दिन से थी टीम

हरियाणा पुलिस में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन इंचार्ज प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों का दल बैतूल आया हुआ है। जिसमें एएसआई राजवीर सिंह, एचएस सोहन सिंह, अनूप सिंह और कांस्टेबल आजाद सिंह शामिल है। यह दल पिछले तीन दिनों से रामपाल की संपत्ति संबंधी जानकारी जुटाने में लगा है।

55 एकड़ क्षेत्र की वीडियोग्राफी

हरियाणा पुलिस द्वारा आज सुबह साढ़े दस बजे आश्रम पहुंचकर सबसे पहले पूरे क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने में पुलिसकर्मियों को दो घंटे का समय लग गया। आश्रम के प्रत्येक हिस्से की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ नायब तहसीलदार मीना दशरिए, राजस्व निरीक्षक पीएल करकूदे और पटवारी हेमंत चिल्हाटे भी मौजूद थे।

हरियाणा पुलिस पहले भी कर चुकी जांच

हरियाणा पुलिस इससे पहले भी 29 नवंबर 2014 को जांच करने के लिए बैतूल आई थी। पुलिस ने मोबाइल कैमरे से आश्रम के कुछ फोटोग्राफ्स भी लिए थे। जिसके बाद यह दल वापस लौट गया था। अब छह महीने बाद हरियाणा पुलिस का दल बैतूल पहुंचा है।

ट्रस्ट के नाम पर है जमीन
बैतूल में आश्रम की 55 एकड़ जमीन सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में कबीर परमेश्वर भक्ति ट्रस्ट के नाम से दर्ज है। इस जमीन के पांच एकड़ हिस्से में आलीशान शेड तैयार किया गया है। ट्रस्ट के पास भारी मात्रा में रामपाल बाबा के प्रवचनों की पुस्तकें भी पाई गई हैं। वहीं आश्रम का नया नामकरण चंदी छोड़ जगत गुरू संत रामपाल बाबा किया गया है।

हरियाणा का टै्रक्टर, लुधियाना की मशीन मिली
जांच के दौरान पुलिस को हरियाणा की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, लुधियाना की मिक्सर मशीन सहित चार बड़े पंखे भी मिले हैं, जो हरियाणा से बुलाए गए थे। इसके अलावा भारी मात्रा में रेत सहित सेंटिंग आदि का सामान भी रखा हुआ है। आश्रम में सेवादारों और मजदूरों के रहने खाने-पीने आदि की व्यवस्था भी है।

बोले जिम्मेदार

आश्रम की संपत्ति के मालिकाना हक का रिकॉर्ड ले रहे हैं आज आश्रम का निरीक्षण कर वीडियोग्राफी कराई है। आश्रम में कंस्ट्रक्शन की कोई अनुमति नहीं है। आश्रम के सेवादारों को काम बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रहलाद सिंहस्पेशल इन्वेस्टिगेशन इंचार्ज हरियाणा पुलिस


रामपाल के ट्रस्ट के नाम पर कितनी जमीन है इसकी जांच के लिए हरियाणा पुलिस के साथ यहां आए हैं। हमारे द्वारा राजस्व रिकॉर्ड संबंधी दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं।मीना दशरिएनायब तहसीलदार, बैतूल


आश्रम में निर्माण कार्य काफी समय से बंद पड़ा है। मेरे अलावा कोई अन्य सेवादार यहां नहीं है। ट्रस्ट का खर्चा दानदाताओं के माध्यम से संचालित हो रहा है।भरत साहू, सेवादार आश्रम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो