पढ़ें, अवैध उत्खनन के दस प्रकरणों में वसूला गया साढ़े आठ करोड़
जिले के खनिज विभाग ने लक्ष्य से अधिक 105 करोड़ रूपए राजस्व अर्जित किया है। सर्वाधिक राजस्व अवैध उत्खनन के दस प्रकरणों में साढ़े आठ करोड़ रुपए वसूला गया है।
बेतुल
Published: April 02, 2022 09:57:04 pm
बैतूल। जिले के खनिज विभाग ने लक्ष्य से अधिक 105 करोड़ रूपए राजस्व अर्जित किया है। सर्वाधिक राजस्व अवैध उत्खनन के दस प्रकरणों में साढ़े आठ करोड़ रुपए वसूला गया है। जिला खनिज विभाग द्वारा पहली बार 100 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया गया है, जो कि शासन से प्राप्त राजस्व लक्ष्य के 17.33 प्रतिशत अधिक है। खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त राजस्व लक्ष्य 90 करोड़ के विरूद्ध 105 करोड़ का राजस्व लक्ष्य प्राप्त किया गया है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण में कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन के 161 प्रकरण बनाये जाकर 43 लाख 75 हजार 400 रुपए जुर्माना राशि, अवैध उत्खनन के 10 प्रकरण बनाए जाकर 8 करोड़ 75 लाख 75 हजार 200 रुपए जुर्माना राशि एवं अवैध भंडारण के 15 प्रकरण बनाए जाकर राशि 10 लाख 28 हजार 125 रुपए अधिरोपित की गई। इस प्रकार अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के प्रकरणों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 9 करोड़ 29 लाख 78 हजार 725 रुपए राशि अधिरोपित की गई। अवैध उत्खननकर्ताओं द्वारा जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर कलेक्टर द्वारा अवैध उत्खनन के प्रकरणों में एक पोकलेन मशीन, एक जेसीबी एवं दो डम्पर को राजसात किया जाकर नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।
पुरानी पेंशन बहाल संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन आज
बैतूल। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के बैनर तले आज अंबेडकर मैदान तुलसी नगर भोपाल में पुरानी पेंशन अधिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाल संयुक्त मोर्चा के बैतूल जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर ने बताया कि सम्मेलन में बैतूल जिले के हजारों पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दौरान पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा प्रदेश सयोंजक परमानंद डहेरिया के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारी मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

अवैध उत्खनन के 10 प्रकरण बनाए
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
