scriptपढ़े, जोरदार बारिश से सड़कों में भर गया पानी | Read, the heavy rain filled the streets | Patrika News

पढ़े, जोरदार बारिश से सड़कों में भर गया पानी

locationबेतुलPublished: Aug 20, 2019 09:16:28 pm

Submitted by:

Devendra Karande

नेशनल हाइवे पर 69 पर भौंरा से 8 किमी दूर धार नदी के रपटे पर मंगलवार को धार नदी में दोपहर 2 बजे बाढ़ आ गई। 2 घंटे तक हाइवे पर ट्रैफिक थमा रहा। रपटे के दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही।

 rain

rain

बैतूल/भौंरा। नेशनल हाइवे पर 69 पर भौंरा से 8 किमी दूर धार नदी के रपटे पर मंगलवार को धार नदी में दोपहर 2 बजे बाढ़ आ गई। 2 घंटे तक हाइवे पर ट्रैफिक थमा रहा। रपटे के दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। लगातार बारिश से मंगलवार को धार नदी में बाढ़ आने से दोपहर 2 बजे से शाम ४ बजे तक हाइवे पर जाम रहा। पानी उतरने के बाद हाइवे शुरू हुआ। जाम में सैकड़ोंं वाहन फंसे रहे। यातायात बहाल करने में दो घंटे लग गए। शाम 6 बजे तक हाइवे पर यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका। इधर बैतूल शहर में बीते ३० घंटों के दौरान दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह भी दो घंटे तक जोरदार बारिश होती रही।
जिले में अभी तक 656.4 मिमी वर्षा
जिले में 20 अगस्त की सुबह बीते 24 घंटे के दौरान 7.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। चालू बरसात के सीजन में अभी तक 656.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि चालू बरसात के सीजन में अभी तक वर्षामापी केन्द्र बैतूल में 521.8 मिमी, घोड़ाडोंगरी में 629.5 मिमी, चिचोली में 825.0 मिमी, शाहपुर में 646.8 मिमी, मुलताई में 685.6 मिमी, प्रभातपट्टन में 413.2 मिमी, आमला में 563.0 मिमी, भैंसदेही में 970.8 मिमी, आठनेर में 535.3 मिमी एवं भीमपुर में 772.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1083.9 मिमी है। गत वर्ष औसत वर्षा 616.0 मिमी दर्ज हुई थी। वहीं बैतूल में बीते ३० घंटों के दौरान दो इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। सोमवार को जहां २५.४ मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को ४०.२ मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो