scriptऋषि पंचमी : सरोवर के टापू पर सप्तऋषियों का हुआ पूजन | Rishi Panchami: Worship of Sapta Rishis on the island of lake | Patrika News

ऋषि पंचमी : सरोवर के टापू पर सप्तऋषियों का हुआ पूजन

locationबेतुलPublished: Sep 03, 2019 11:23:08 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

ताप्ती तट पर हजारों महिलाओं ने व्रत रखकर किया स्नान

Rishi Panchami festival

Rishi Panchami festival

मुलताई. ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर पूरे क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने व्रत रखकर पवित्र सरोवर में स्नान कर टापू पर स्थित सप्तऋषियों की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया। ताप्ती तट पर महिलाओं ने ऋषि पंचमी की कथा भी सुनी। मान्यतानुसार रजस्वला काल के दौरान महिलाओं से कोई भी भूल होने पर ऋषि पंचमी का व्रत रखने से भूल सुधार होता है, वहीं पापों से मुक्ति भी मिलती है। सुबह 4 बजे से ही ताप्ती तट पर नगर सहित पूरे क्षेत्र से महिलाओं का हुजूम उमडऩे लगा।
कथा सुनने महिलाओं की लगी भीड़
ताप्ती तट पर जहां महिलाओं की भीड़ उमडऩे से प्रदक्षिणा मार्ग पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी वहीं मंदिरों प्रांगण में भी कथा सुनने भीड़ देखी गई। इस दौरान गजानन सेवा समिति द्वारा महिलाओं को चाय पिलाई गई।
दूसरे जिलों सहित महाराष्ट्र से भी पहुंची महिलाएं
प्रतिवर्ष ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर नगर में मां ताप्ती के तट पर स्नान करने वाली महिलाओं की भीड़ रही। बैतूल छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिले एवं महाराष्ट्र से नागपूर, अमरावती, वर्धा, यवतमाल जिले से महिलाओं ने पहुंचकर स्नान किया। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस संबन्ध मं पंडित गणेश त्रिवेदी ने बताया कि ऋषि पंचमी पर व्रत एवं स्नान सहित कथा का विशेष महत्व होता है इसलिए महिलाएं पूरी श्रद्धाभाव के साथ व्रत रखकर स्नान-ध्यान करते हुए मोक्ष की कामना करती हैं।
गायत्री परिवार ने किया सप्त ऋषियों का पूजन
ऋषिपंचमी पर सरोवर के टापू पर स्थित सप्त ऋषियों की प्रतिमाओं की गायत्री परिवार द्वारा पूजा की गई। इस दौरान गायत्री महामंत्र का जाप करते हुए साधकों द्वारा गायत्री महायज्ञ भी संपन्न किया गया। गायत्री परिवार के रामदास देशमुख ने बताया कि योगेश साहू द्वारा पूजन कराया गया जिसमें मीरा देशमुख, गौरी सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के साधक उपस्थित थे। इस दौरान गजानन सेवा समिति द्वारा महिलाओं को चाय पिलाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो