scriptउपचुनाव करवाकर लौटे कांग्रेस नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर | senior congress leader and former mla dies of heart attack | Patrika News

उपचुनाव करवाकर लौटे कांग्रेस नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

locationबेतुलPublished: Nov 12, 2020 12:21:36 pm

Submitted by:

Manish Gite

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने शोक व्यक्त किया…।

congress_1.png

बैतूल। मध्यप्रदेश के उपचुनाव में पार्टी का काम करवाकर लौटे पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद डागा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

उपचुनाव होते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम को बैतूल से विधायक रहे विनोद डागा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

congress_2.png

 

 

प्रत्याशियों के लिए कई रैलियों में भाग लिया

विनोद डागा प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कई रैलियों में मौजूद रहे। हाल ही में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के नेतृत्व में नदी बचाओ सत्याग्रह और पद यात्रा के अवसर पर भी सक्रिय रहे।

 

https://twitter.com/VTankha/status/1326768687731372032?ref_src=twsrc%5Etfw

पार्टी में शोक की लहर

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी दुख व्यक्त किया गया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बैतूल के पूर्व विधायक विनोद डागा जी के निधन की दुखद ख़बर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुखों का यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद डागा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मेरे मित्र श्री डागा के आकस्मिक निधन के समाचार से हतप्रभ हूं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान एवं परिवार को शक्ति दे।

 

https://twitter.com/INCMP/status/1326764673614684165?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो