scriptलॉकडाउन में जरूरी सेवा पर प्रशासन का ध्यान नहीं, आम नागरिक परेशान | Services not required for lockdown have administration's attention | Patrika News

लॉकडाउन में जरूरी सेवा पर प्रशासन का ध्यान नहीं, आम नागरिक परेशान

locationबेतुलPublished: Mar 31, 2020 11:10:38 pm

Submitted by:

yashwant janoriya

कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद हो रही अनेदखी

कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद हो रही अनेदखी

कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद हो रही अनेदखी

सारनी. कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद लॉकडाउन में आम नागरिक परेशान होकर जरूरी सुविधा के लिए घर से बाहर निकलने को मजबूर है। वजह स्थानीय प्रशासन द्वारा जरूरी सामग्री उपलब्ध नहीं करा पाना है। सब्जी, किराना और दुग्ध जैसे जरूरी सामग्री के लिए लोगों को बाहर निकलना पड़ रहा है। नगर में जरूरतमंदों को न तो सब्जी मिल रही है और न ही समय पर दुग्ध। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन द्वारा घर पहुंच सेवा का दम भरा जा रहा है। जिसकी हकीकत झुग्गी बस्ती वार्डों में आसानी से सामने आ रही है। पाथाखेड़ा निवासी राजेश भारती, प्रदीप पवांर बताते हैं कि समृद्धि बाजार में दोगुने महंगे दामों पर सब्जी मिल रही है, जबकि मोहल्ले में विक्रय होने वाली सब्जी सस्ते दर पर उपलब्ध है। समृद्धिबाजार से कम दर पर आसानी से ताजी सब्जी आसानी से उपलब्ध हो रही है।
भोजन वितरण से नपा को कराए अवगत : शहर में लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को कई स्वयंसेवी संगठन भोजन के पैकेट और सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। अब इसकी जानकारी रोजाना नगर पालिका को देना होगा। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया नगर पालिका में इसका पूरा डाटा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों द्वारा भोजन, सूखा राशन वितरण किया जा रहा है। इनकी जानकारी नगरपालिका के पास आ रही है। अन्य संस्थाएं, युवाओं के ग्रुप और समासेवी यदि कोई दान कर रहे हैं तो वे नगरपालिका की स्वास्थ्य शाखा अथवा नोडल अधिकारी केके भावसार के मोबाइल नंबर पर इसकी जानकारी भेजें। भोजन वितरण करने के पहले जानकारी देना अनिवार्य है। नपा के कर्मचारी की मौजूदगी में ही भोजन वितरीत किया जाएगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटेशन का पूरा ध्यान रखना होगा। रोज सुबह और शाम को बांटे भोजन की जानकारी अपडेट करानी होगी। गौरतलब है कि स्वयं सेवी संगठन द्वारा फिलहाल नपा प्रशासन को भोजन व सूखा राशन वितरण से अवगत नहीं कराया जा रहा है।
कोरोना के खिलाफ जंग में समाजसेवी आए आगे
कोरोना के खिलाफ जंग में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आगे आकर कर्मवीर और जरूरतमंदों को भोजन स्वल्पाहार और सूखा आहार वितरित किया जा रहा है। इसी दौरान नगर के युवा समाजसेवी राकेश बारंगे, पार्षद संदीप झपाटे, विश्वजीत विश्वास, विजय वानखेड़े, रोहित देशमुख के नेतृत्व में 150 से अधिक कर्म वीरों को स्वल्पाहार कराया गया। पाथाखेड़ा चौकी में पदस्थ पूरे स्टाफ नगर सैनिक, नगर पालिका के सफाई व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को युवा समाजसेवियों द्वारा स्वल्पाहार कराया गया। वार्ड नंबर 20 के पार्षद संदीप झपाटे ने बताया कि पूर्व में भी हमारे द्वारा वार्डो में पहुंचकर जरूरतमंदों को सब्जियां व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई थी और आगे भी कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर शिवा गुप्ता व साथियों द्वारा भी सतत मदद पहुंचाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो