scriptमां की मौत पर बेटे ने की डॉक्टर की पिटाई | Son beats doctor on mother's death | Patrika News

मां की मौत पर बेटे ने की डॉक्टर की पिटाई

locationबेतुलPublished: Aug 10, 2020 09:45:55 pm

Submitted by:

Devendra Karande

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मां की मौत होने पर बेटे ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। बेटे का आरोप था कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से उसकी मां की मौत हुई है। अस्पताल के ही सिपाही और सुरक्षा गार्ड ने डॉक्टर को बचाया। डॉक्टर की उंगली में फैक्चर हुआ है। पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर बेटे पर केस दर्ज किया है।

डॉक्टर की पिटाई

Son beats doctor when mother dies during treatment in district hospital

बैतूल। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मां की मौत होने पर बेटे ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। बेटे का आरोप था कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से उसकी मां की मौत हुई है। अस्पताल के ही सिपाही और सुरक्षा गार्ड ने डॉक्टर को बचाया। डॉक्टर की उंगली में फैक्चर हुआ है। पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर बेटे पर केस दर्ज किया है। मारपीट की घटना रविवार रात में जिला अस्पताल में हुई।
पुलिस के मुताबिक बाड़ेगांव हाल मुलताई निवासी रेखा चौहान को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से मुलताई से जिला अस्पताल रैफर किया था। शाम के लगभग पांच बजे भर्ती महिला भर्ती हुई थी। डयूटी पर तैनात डॉक्टर शैलेन्द्र चौरे ने सांस में तकलीफ होने की वजह से महिला को कोरोना संदिग्ध मानते हुए इसे कोविड वार्ड में ार्ती किया गया था। महिला के कोरोना की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे अस्पताल के ही अन्य वार्ड में भर्ती किया गया। यहां पर कुछ देर बाद ही रेखा की मौत हो गई। मां की मौत से गुस्साएं बेटे सुरेन्द्र कुमार चौहान को लगा कि डॉक्टर के ही गलत इलाज और इंजेक्शन की वजह से उसकी मां की मौत हुई है। सुरेन्द्र ने वार्ड में डयूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ विजय कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी में ही पदस्थ सिपाही और सुरक्षा गार्ड दौड़े और डॉक्टर को बचाया। मारपीट में डॉक्टर की एक उंगली भी फै क्चर हुई है। पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर सुरेन्द्र पर मारपीट का केस दर्ज किया है। जांच के बाद शासकीय कार्य में बाधा की भी धाराएं बढ़ाई जा सकती है। डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने रेखा बाई को भर्ती नहीं किया था और ना ही इलाज किया। मेरी डयूटी रात आठ बजे से थी। महिला को अन्य डॉक्टर ने भर्ती किया था। इसके बाद भी महिला के बेटे ने उन पर गलत इंजेक्शन और इलाज का आरोप लगाकर मारपीट की है।
इनका कहना
महिला की मौत होने पर उसके बेटे ने डॉक्टर के साथ गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मारपीट की है। मारपीट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद शासकीय कार्य में बाधा की धारा बढ़ाई जा सकती है।
वहीद खान, एएसआई कोतवाली बैतूल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो