चिचोली। सावलीगढ़ वन परिक्षेत्र हर्रावाडी में जंगली ***** का शिकार कर उसका मांस पकाते वन विभाग की टीम ने जप्त किया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग द्वारा बुधवार देर रात हर्रा वाडी के जगदीश इरपाचे के मकान मे जंगली ***** का मासं पकाते एवं कच्चा मास जप्त किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी जय सिगं धुर्वे ने बताया हर्रावाडी मे जंगली ***** का मांस पकाते एवं 7 किलो कच्चा मास उपयोग में लाया था। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने हथियार, बर्तन और मांस जप्त किया है। मांस पकाते समय कुछ आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ में वन्य प्राणी अपराध का मामला दर्ज किया है।