script2.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान | Temperature reached 2.5 degrees | Patrika News

2.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान

locationबेतुलPublished: Jan 13, 2017 09:18:00 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

शुक्रवार को 3 पाइंट गिरने के साथ ही 2.5 पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 20.5 दर्ज किया गया। लगातार तापमान गिरने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया 

Due to the wave of modesty resort bonfire.

Due to the wave of modesty resort bonfire.

बैतूल। ठंड अब इम्तिहान लेने पर उतारू हो गई है। दो दिनों से शीत लहर का कहर लगातार बना हुआ है। जिससे न्यूनतम तापमान में लुढ़कर 2.5 डिग्री पर पहुंच गया है। गुरुवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 3 पाइंट की गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान 2.8 दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को 3 पाइंट गिरने के साथ ही 2.5 पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 20.5 दर्ज किया गया। लगातार तापमान गिरने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । शील लहर चलने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में आ रही गिरावट के कारण खेतों में फसलों के ऊपर ओंस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को दिन के समय गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। रात्रि में ठंड का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। ठंड अधिक होने के चलते शाम को ही बाजार भी बंद हो जा रहे है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि पिछले छह वर्ष बाद में न्यूनतम तापमापन 2.5 दर्ज किया है। ठंड के तेवर को देखते हुए पाला गिरने की संंभावना व्यक्त की जा रही है। इधर उत्तर भारत की ओर से आने वाली ट्रेने भी निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है। जीटी एक्सप्रेस 12 घंटे, लखनऊ यशवंतपुर एक्सप्रेस2 घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस 3 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस10 घंटे की देरी से पहुंची। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो