scriptै टै्रक्टर चलाते हुए शादी के मंडप में पहुंची दुल्हन | The bride reached the wedding pavilion while driving a tractor | Patrika News

ै टै्रक्टर चलाते हुए शादी के मंडप में पहुंची दुल्हन

locationबेतुलPublished: May 27, 2022 10:06:50 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

अब दुल्हन की टै्रक्टर से मंडप में एंट्रीवीडियो हुआ वायरल। दुल्हन टै्रक्टर चलाते हुए मंडप में पहुंची।

गुजरात के आदिवासी विस्तारों में सिकलसेल एनिमिया का स्क्रेनिंग

गुजरात के आदिवासी विस्तारों में सिकलसेल एनिमिया का स्क्रेनिंग


बैतूल। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के नवाचार कर रहे हैं। बैलगाड़ी से बारात, घोड़ी पर दुल्हन के बाद में जिले में दुल्हन की टै्रक्टर से मंडप में एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई। मुलताई थाना के ग्राम जावरा में गुरुवार हुई एक शादी में दुल्हन टै्रक्टर से पहुंची। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा में वासु कवडकार और मुलताई निवासी भारती तागड़े का विवाह गुरुवार रात संपन्न हुआ। इस शादी में दुल्हन भारती शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंची। पोस्ट ग्रेजुएट भारती ने बताया कि शादी में कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है, इसलिए उसने सोचा कि वह खुद टैक्टर चलाते हुए मंडप में आएगी।भारती अपने घर से तैयार होकर चश्मा लगाकर ट्रैक्टर पर सवार हुई और ट्रैक्टर चलाते हुए शादी के मंडप में पहुंच गई। दुल्हन को शादी के मंडप में ट्रैक्टर पर बैठा देखकर बराती और घराती आश्चर्य में पड़ गए। रभारती ने बताया कि शादी एक बार होती है, ऐसे में मंडप में दुल्हन की एंट्री का यूनिक आइडिया शादी जुडऩे के बाद से ही सोच रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और वह ट्रैक्टर चलाना जानती भी है। दुल्हन सोचा कि वह अब शादी के मंडप में ट्रैक्टर से ही एंट्री लेगी। दुल्हन की ट्रैक्टर से मंडप में एंट्री सभी को खूब पसंद आई, यह एकदम नए प्रकार की एंट्री थी।
पति से पहले की चर्चा
दुल्हन भारती ने अपने होने वाले पति वासु से भी चर्चा की थी। वासु भी इसको लेकर राजी हो गए। वासू भी गुजरात में एक कंपनी में इंजीनियर है। इसके बाद भारती ट्रैक्टर से मंडप में पहुंच गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो