script

पहले बहू ने फिर सास ने तोड़ा दम

locationबेतुलPublished: Mar 11, 2019 07:54:17 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

ग्राम छिपन्यापिपरिया में शनिवार रात हुई सास सुशीला दुबे और बहू कीर्ति दुबे की हत्या के मामले में पहले बहू की मौत हुई और फिर सास ने दम तोड़ा है।

the killing

the killing

आमला। ग्राम छिपन्यापिपरिया में शनिवार रात हुई सास सुशीला दुबे और बहू कीर्ति दुबे की हत्या के मामले में पहले बहू की मौत हुई और फिर सास ने दम तोड़ा है। सास की मौत लगभग १५ मिनट बाद में हुई है। शॉर्ट पीएम में इसका खुलासा हुआ है। सोमवार को एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा घटना को लेकर क्लू मिलने की बात कही जा रही है। पुरानी रंजिश को लेकर घटना होना बताया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
ग्राम छिपन्यापिपरिया में हुई सास और बहू हत्या के मामले में बताया जा रहा है कि दोनों कुछ देर पहले ही मंदिर से घर पहुंचे थे। गांव के लोगोंं मंदिर से घर जाते हुए दोनों को देखा था। घर के अंदर घुसे चार से पांच लोगों द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका है। शॉर्ट पीएम में कीर्ति के गले पर हथियार से वार के दो-तीन निशान मिले हैं। वही सास सुशीला को गले के अलावा चेहरे पर भी चोट के निशान है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि सुशीला ने हत्या करने आए आरोपियों से संघर्ष भी किया है। हत्यारों ने सुशीला का मोबाइल और सिम भी तोड़ दी। वही कीर्ति का मोबाइल सही सलामत मिला है,जिसे पुलिस ने जब्त किया है। घटना स्थल से प्रतीत हो रहा है कि कीर्ति ने भागने का प्रयास भी किया,क्योंकि उसका चश्मा घर में थोड़ी दूरी पर मिला है। हत्या के बाद सास और बहू को रस्सी से बांध दिया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस का डिटेल का भी सहारा ले रही है। घटना शनिवार रात में ही आठ से दस बजे के बीच होना बताया जा रहा है। घटना के दौरान गांव में शादी की बारात निकलने की वजह से लोगों को जानकारी नहीं लग सकी।
घर के दोनों कुत्ते भी लापता
समाजसेवी सीमा मिश्रा ने बताया कि मृतक कीर्ति उनकी बहन थी। कीर्ति के घर में दो कुत्ते हमेशा रहते थे। ये कुत्ते भी नहीं है। आरोपियों ने हत्या से पहले इन कुत्तों को भी ठिकाने लगा दिया। घटना के समय कुत्ते होते तो इनके शोर मचाने से भी संभवत: घटना रुक सकती थी। सीमा मिश्रा ने बताया कि हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर कढ़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंंने बताया कि आमला में दोनों की शवों की अंत्येष्टी की गई। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
आमला में आरोपियों की तलाश
डबल मर्डर के आरोपियों के तार आमला से जुड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा सोमवार को दिन भर आमला में आरोपियों की तलाश की गई। कई जगहों पर आरोपियों को पकडऩे दबिश दी गई। पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
इनका कहना
मौके का निरीक्षण किया है। घटना को लेकर कुछ क्लू मिले हैं। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कार्तिकेयन के, एसपी बैतूल।

ट्रेंडिंग वीडियो