scriptमिलना छोड़ा तो प्रेमी ने कर दी प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी की हत्या | The lover killed his girlfriend and her second lover when they left | Patrika News

मिलना छोड़ा तो प्रेमी ने कर दी प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी की हत्या

locationबेतुलPublished: Aug 03, 2020 09:24:22 pm

Submitted by:

Devendra Karande

प्रेमिका ने अपने एक प्रेमी से मिलना छोड़ दिया था। यह बात प्रेमी को नगवार गुजरी। प्रेमिका जब अपने दूसरे प्रेमी से मिलने गई थी। उसकी झोपड़ी में पहुंचकर प्रेमी ने दोनों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले महिला के ही एक अन्य प्रेमी को गिर तार कर लिया है। आठनेर के गोंडीघोघरा में शनिवार रात को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा

Police reveals the double murder and the accused falls to the wire

बैैतूल। प्रेमिका ने अपने एक प्रेमी से मिलना छोड़ दिया था। यह बात प्रेमी को नगवार गुजरी। प्रेमिका जब अपने दूसरे प्रेमी से मिलने गई थी। उसकी झोपड़ी में पहुंचकर प्रेमी ने दोनों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले महिला के ही एक अन्य प्रेमी को गिर तार कर लिया है। आठनेर के गोंडीघोघरा में शनिवार रात को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी ने सोमवार शाम पुलिस कंट्रोल रुम में इसकी जानकारी दी।
एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह ग्राम गोंडीघोघरा में खेत में बनी झोपड़ी में इन्द्रदेव झोड़ और उसकी प्रेमिका क मो बाई का शव मिला था। दोनों की शनिवार रात में अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के बाद अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया था। घटना को देखने के बाद जैसे कि पहले से ही करीबी व्यक्ति पर हत्या का शक जताया जा रहा था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि क मो बाई का एक अन्य प्रेमी और है,जो कि गोंडीघोघरा में ही रहता है। उसका नाम मंगल सिंह पिता जवर सिंह आदिवासी है। पुलिस ने शक के आधार पर मंगल को पकड़कर पूछताछ की। मंगल ने पूरी घटना बता दी। पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर लिया है। एसपी प्रसाद ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें खासतौर से आठनेर थाना प्रभारी डीएस टेकाम, भैंसदेही के उनि बसंत आहके, झल्लार थाना प्रभारी राकेश सरयाम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
इसलिए दिया घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी मंगल सिंह के साथ क मो बाई काम पर जाती थी। जिससे दोनों के बीच भी लगभग एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से क मो ने मंगल से मिलना छोड़ दिया था। एक अगस्त को भी मंगल क मो के घर उससे मिलने गया था। क मो घर पर नहीं थी। मंगल सिंह कुल्हाड़ी लेकर क मो की तलाश में निकल गया। इंद्रदेव की खेत में बनी झोपड़ी में पहुंच गया। यहां पर इन्द्रेदव और क मो दोनों मिल गए। इंद्रदेव और मंगल के बीच मारपीट हुई। मंगल ने कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया। इंद्रदेव और क मो की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद कुल्हाड़ी अपने खेत में छिपा दी। पुलिस ने कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो