scriptVIDEO : पंजाब चुनाव 2017 : सीएम बादल ने परिवार के साथ पैतृक गांव में डाले वोट | assembly elections 2017 CM Parkash Singh Badal casts his vote at a polling booth in Lambi | Patrika News

VIDEO : पंजाब चुनाव 2017 : सीएम बादल ने परिवार के साथ पैतृक गांव में डाले वोट

locationबेतुलPublished: Feb 04, 2017 04:48:00 pm

लंबी विधानसभा सीट पर बादल का मुकाबला पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह से है।

punjab

punjab

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल तथा बहू व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को अपने पैतृक गांव में वोट डाला। यह लंबी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री करते हैं। जहां 89 साल के बादल और उनके परिवार के सदस्य कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के मतदान केंद्र पहुंचे।
https://twitter.com/hashtag/PunjabPolls2017?src=hash
तो वहीं सीएम बादल ने वोट डालने के बाद कहा कि हम आसानी से जीतेंगे। पंजाब शांति और विकास चाहता है। आपको बता दें कि लंबी विधानसभा सीट पर बादल का मुकाबला पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी (एएपी) के उम्मीदवार जरनैल सिंह से है।
मतदान के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि इस बार हम बेहतर जीत दर्ज करेंगे। साथ ही अमरिंदर सिंह की जमानत जब्त हो जाएगी। मतदान करने बादल के बड़े भाई गुरदास बादल पहले ही वोट डालने पहुंचे। इसके साथ ही सीएम के भतीजे और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल (गुरदास बादल के बेटे) ने भी इसी मतदान केंद्र पर वोट डाला।
साल 2007 से पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से कड़ी चुनौती मिल रही है। जहां सुखबीर बादल को जलालाबाद विधानसभा सीट पर दो सांसदों आप पार्टी के भगवंत मान और कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 
गौरतलब है कि पंजाब में जहां पर 117 सीटों पर 1145 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं पर गोवा की 40 सीटों के लिए 250 प्रत्याशी मैदान में हैं। पंजाब में 428 प्रत्याशी करोड़पति हैं तो गोवा में ये आंकड़ा 157 है। तो वहीं पंजाब में 100 प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकाबले दर्ज हैं। जिसमें 77 पर गंभीर आरोप हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो