scriptचार डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान | The minimum temperature reached four degrees | Patrika News

चार डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

locationबेतुलPublished: Feb 10, 2019 09:08:13 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते तीसरे दिन फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यनूतम तापमान ४ डिग्री दर्ज किया है। यह तापमान शनिवार के तापमान से भी डेढ़ डिग्री कम है।

thunder in the district

thunder in the district

बैतूल। उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी के चलते तीसरे दिन फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यनूतम तापमान ४ डिग्री दर्ज किया है। यह तापमान शनिवार के तापमान से भी डेढ़ डिग्री कम है। ठंड से बचने लोग दिन में भी जतन करते नजर आए। ठंड को फसलों के लिहाज से फायदेमंद बताया जा रहा है,लेकिन स्वास्थ्य पर इसका विपरित असर पड़ रहा है। रविवार में दिन में शीतलहर नहीं चलने से थोड़ी राहत रही। इस वर्ष पड़ रही ठंड से हर कोई हैरान है।
जिले में ठंड का कहर फिर एक बार शुरू हो गया है। ठंड का सितम है कि समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ठंड का विपिरित असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री गिरकर चार डिग्री पर पहुंच गया है। चार डिग्री पहुंचने से लोगों को परेशान होना पड़ा। ठंड की वजह से लोगों को दिनचर्या तक बिगड़ गई। बाजार जल्द बंद हो रहे हैं और देरी से खुल रहे हैं। रात में जल्द ही सड़कें सूनी हो जा रही है। लोग जरुरी होने पर ही ठंड से बचने सारे तामझाम करके निकल रहे हैं। इस बार पड़़ रही ठंड को लेकर बुजुर्ग शिवकिशोर शर्मा बताते हैं कि ऐसी ठंड हमने पहले कभी नहीं देखी। पहले भी ठंड पड़ती थी,लेकिन इस बार जिस तरह से बार-बार वापस लौट रही है। ऐसा पहले नहीं होता है। बुजुर्गांे का कहना है कि कम बारिश के बावजूद इतनी अधिक ठंड है। गर्मी भी इसी तरह पड़ेगी।
तीन दिन से लगातार कम हो रहा तापमान
जिले में ७ फरवरी को न्यूनतम तापमान १२.०२ डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से लगातार कम हो रहा है। ८ फरवरी को न्यूनतम तापमान ७.८ डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान ५.६ डिग्री दर्ज किया है। रविवार तापमान ४.० डिग्री पर आ गया है। दिन का तापमान कम होने से भी ठंड लग रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो