scriptजाति को लेकर थी रंजिश अपने रिश्तेदारों को साथ मिलकर की युवक की हत्या | The murder of the young man together with rival relatives was on caste | Patrika News

जाति को लेकर थी रंजिश अपने रिश्तेदारों को साथ मिलकर की युवक की हत्या

locationबेतुलPublished: Aug 08, 2020 09:29:19 pm

Submitted by:

Devendra Karande

चिचोली थाना के आशापुर और खंडवा मार्ग गौनीघाट महूपानी के जंगल में मिले अज्ञात शव का पुलिस ने ाुलासा कर दिया है। युवक की हत्या की गई थी। जिस महिला को युवक ने रखा था। उसी के भाई और बहनोइ ने गला घोंटकर युवक की हत्या की थी।आरोपी और मृतक के बीच जातिगत आधार को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।

गला घोंटकर जंगल में छिपा दिया शव

Accused of murder in police custody

बैतूल। चिचोली थाना के आशापुर और खंडवा मार्ग गौनीघाट महूपानी के जंगल में मिले अज्ञात शव का पुलिस ने ाुलासा कर दिया है। युवक की हत्या की गई थी। जिस महिला को युवक ने रखा था। उसी के भाई और बहनोइ ने गला घोंटकर युवक की हत्या की थी।आरोपी और मृतक के बीच जातिगत आधार को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी को आशंका थी कि मृतक उसे मारना चाहता है। पुलिस ने हत्या के छह आरोपियों को गिर तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसपी सिमाला प्रसाद ने शनिवार पुलिस कंट्रोल रुम में खुलासा कर बताया कि २७ जून को अज्ञात लाश मिली थी। जांच के बाद हत्या का केस दर्ज किया था। शव के पास मिले मोबाइल और दस्तावेज से उसकी पहचान राजेश सलामे पिता मांगीलाल सलामे उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम बहेड़ा थाना मोहदा के रुप में हुई। मृतक करीब 05 वर्ष पूर्व किसी अज्ञात महिला को लेकर घर से चला गया था जो उसके बाद कभी घर वापस नहीं आया। मृतक के जेब में ही महिला का फोटो मिल गया। महिला राजेश के साथ ही मजदूरी करने गई थी। उक्त महिला एवं उसके भाई संतराम धुर्वे से पूछताछ की गई। संतराम ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी संतराम धुर्वे पिता कलीराम धुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी बकईखेड़ा को सात अगस्त को गिर तार किया था। रिमांड पर लेने के बाद आरोपी मनीराम पिता दमड़ू परते उम्र 35 वर्ष नि. बुचाखेड़ा, राजेश पिता अमरु परते उम्र 32 वर्ष नि. बुचाखेड़ा, संतोष पिता बच्चू उइके उम्र 25 वर्ष नि. सिरकालढाना मलाजपुर, अनिल उर्फ मुनिल परते उम्र 21 वर्ष नि. ग्राम बटकी, अशोक पिता समलू परते उम्र 21 वर्ष नि. बटकी को गिर तार किया है। आरोपी पंचम परते नि. बुचाखेड़ा फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक आरोपी संतराम धुर्वे द्वारा जुर्म कबूल कर बताया कि उसके और मृतक के बीच जातिगत आधार को लेकर रंजिश थी। विगत 02 वर्षों से मृतक उसे मारना चाहता था। इसी बात से परेशान होकर संतराम ने यह बात अपने बहनोइ मनीराम परते,राजेश परते,संतोष उइके को बताई। संतराम और मनीराम ने मिलकर राजेश की हत्या करने साजिश रची। संतराम ने ग्राम बटकी से अपने रिश्ते के भाई अनिल उर्फ मुनिल परते, अशोक परते को ग्राम बुचाखेड़ा बुलाया। मनीराम के भाई पंचम को भी साजिश में शामिल किया। संतराम ने सभी को कहा कि अनिल बकईखेड़ा से राजेश सलामे को दारु पिलाकर मुर्गा पार्टी के बहाने से चिखली लाएगा। गौनीघाट के जंगल में ले जाकर किसी सुनसान जगह पर उसको मार डालना व लाश जंगल में छिपा देना।
गमछे से गला घोंटकर की हत्या
पुलिस के मुताबिक चिखली में पहले से ही छिपकर इंतजार कर रहे मनीराम परते, राजेश परते, अशोक परते, पंचम परते व संतोष उइके गौनीघाट में शिव मंदिर हैंडपंप के पास पहुंचे। पानी का बहाना कर अनिल ने मोटरसाइकिल रोकी। राजेश सलामे व अनिल मोटरसाइकिल से उतरकर खड़े हुए। पीछे से सभी आ गए। वहीं पर सभी ने मिलकर राजेश सलामें को पकड़ लिया और मनीराम परते, राजेश परते ने मृतक की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के उपरांत सभी ने मिलकर लाश को जंगल में ले जाकर नाले में छिपा दिया। मृतक का मोबाइल राजेश परते ने निकाल लिया था जिसे वापस जाते समय रास्ते मे फेंक दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो