scriptदूल्हे के घर पर चल रही थी मेंहदी की रस्म,दुल्हन का घर हुआ खाक | The ritual was going on at the groom's house, the house of the bridegr | Patrika News

दूल्हे के घर पर चल रही थी मेंहदी की रस्म,दुल्हन का घर हुआ खाक

locationबेतुलPublished: Apr 16, 2018 08:04:32 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

दूल्हे के घर पर दुल्हन पक्ष के लोग पहुंचकर मेंहदी की रस्म निभा रहे थे कि अचानक खबर आई कि घर में आग लग गई। देखते ही खुशी का माहौल गमगीन हो गया।

 fire

Wedding jawar and cash in the fire

बैतूल। दुर्गा वार्ड निवासी शेख फहीम के घर सोमवार रात में छोटी बहन कनीजा परवीन का निकाह था। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल था। रविवार रात में दूल्हे के घर पर दुल्हन पक्ष के लोग पहुंचकर मेंहदी की रस्म निभा रहे थे कि अचानक खबर आई कि घर में आग लग गई। देखते ही खुशी का माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोगों कि शादी की खुशियां काफूर हो गई। आग में शादी का सामान,जेवर सहित जलकर खाक हो गया। लगभग सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सब कुछ खाक होने से बाद परिजनों के सामने बेटी की शादी का संकट खड़ा हुआ तो शहर के ही लोग सामने आए और बेटी के निकाह के लिए जुट गए। सोमवार रात में अब्दुल जावेद और कनीजा परवीन का लोगों की मदद से निकाह हुआ।
दुर्गा वार्ड निवासी शेख फहीम ने बताया कि सोमवार को छोटी बहन की शादी थी। बहन का निकाह मुर्गी चौक निवासी अब्दुल जावेद से तय हुआ था। परिवार के लोग रविवार रात में मेंहदी की रस्म के लिए दूल्हे के घर पर गए थे। रात में साढ़े ग्यारह बजे के लगभग घर में शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों को जब तक यह जानकारी लगती आग भड़क चुकी थी। परिजनोंं ने तत्काल नगर पालिका में सूचना दी। नगर पालिका से चार दमकलों ने पहुंचकर आग को बुझाया। फहीम ने बताया कि आग में ही दुल्हन के जेवरात मंगलसूत्र,पैरपट्टी, हार आदि जेवर जल गए। साथ ही शादी के लिए रखे ७० हजार रुपए भी जल गए। अनाज सहित गृहस्थी का पूरा सामान खाक हो गया। आग में पूरा घर भी स्वाह हो गया है। फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, मिक्सी , आलमारी, मोबाइल सहित अन्य सामान जल गया।
जलने में बचे से तीन मासूम
आग में जलने से तीन मासूम भी बच गए। घर में ही ढाई वर्षीय महिमा फातमा, ढाई वर्षीय अमस शाह और ४ वर्षीय रजा घर में ही सामने कमरे में सोए थे। आग की सूचना लगते ही परिजनों ने सबसे पहले पहुंचकर इन बच्चों को बचाया।
घर में रखे हुए थे सिलेंडर
शादी के लिए गैंस सिलेंडर भी लाकर रखे हुए थे। सिलेंडर फटते तो अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। सोमवार को तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों पर आगजनी का केस दर्ज किया है।
शादी के लिए लोग आए आगे
शादी के लिए शहर के लोग सामने आए हैं। शहर के लोगों ने पहुंचकर परिवार के लोगों को मदद की। विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पांच हजार रुपए,नवनीत श्रीवास ने 15 हजार, व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज भार्गव ने 5 हजार, दीपू सलूजा 1100 रुपए, फिरोज खान 500, मुकेश गुप्ता 21 बर्तन एक साड़ी, बबला शुक्ला तीन जोड़ी कपड़े,किशोर मोहबे 1100, लल्लू पाल ठंडा पानी की केन, विद्या कैथवास गैस चूल्हा, बलवीर मालवी 21 सौ रुपए, बिट्टू बोथरा 2100 के दो जोड़ी कपड़े, टीआई संध्या रानी सक्सेना ने दुल्हन श्रृंगार सामग्री, कूलर के अलावा ग्यारह सौ रुपए भेंट किए। अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो