scriptजाति को लेकर थी रंजिश, गमछे से घोंट दिया गला, मौत | There was enmity about caste, strangled with heat, death | Patrika News

जाति को लेकर थी रंजिश, गमछे से घोंट दिया गला, मौत

locationबेतुलPublished: Aug 10, 2020 12:04:37 am

Submitted by:

yashwant janoriya

छह आरोपी गिरफ्तार एक फरार, बहनोई के साथ मिलकर की हत्या

छह आरोपी गिरफ्तार एक फरार, बहनोई के साथ मिलकर की हत्या

छह आरोपी गिरफ्तार एक फरार, बहनोई के साथ मिलकर की हत्या

बैतूल. चिचोली थाना के आशापुर और खंडवा मार्ग गौनीघाट महूपानी के जंगल में मिले अज्ञात शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या की गई थी। जिस महिला को युवक ने रखा था। उसी के भाई और बहनोइ ने गला घोंटकर युवक की हत्या की थी। आरोपी और मृतक के बीच जातिगत आधार को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी को आशंका थी कि मृतक उसे मारना चाहता है। पुलिस ने हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
एसपी सिमाला प्रसाद ने शनिवार पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा कर बताया कि 27 जून को अज्ञात लाश मिली थी। जांच के बाद हत्या का केस दर्ज किया था। शव के पास मिले मोबाइल और दस्तावेज से उसकी पहचान राजेश सलामे पिता मांगीलाल सलामे उम्र 40 वर्ष नि. ग्राम बहेड़ा थाना मोहदा के रुप में हुई। मृतक करीब 5 वर्ष पूर्व किसी अज्ञात महिला को लेकर घर से चला गया था जो उसके बाद कभी घर वापस नहीं आया। मृतक के जेब में ही महिला का फोटो मिल गया। महिला राजेश के साथ ही मजदूरी करने गई थी। उक्त महिला एवं उसके भाई संतराम धुर्वे से पूछताछ की गई। संतराम ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी संतराम धुर्वे पिता कलीराम धुर्वे (23) निवासी बकईखेड़ा को सात अगस्त को गिर तार किया था। रिमांड पर लेने के बाद आरोपी मनीराम पिता दमड़ू परते (3५) नि. बुचाखेड़ा, राजेश पिता अमरु परते (3२) बुचाखेड़ा, संतोष पिता बच्चू उइके (2५) सिरकाल ढाना मलाजपुर, अनिल उर्फ मुनिल परते उम्र 21 वर्ष नि. ग्राम बटकी, अशोक पिता समलू परते (2१) नि. बटकी को गिर तार किया है। आरोपी पंचम परते नि. बुचाखेड़ा फरार है।
रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश : पुलिस के अनुसार आरोपी संतराम धुर्वे ने जुर्म कबूल कर बताया कि उसके और मृतक के बीच जातिगत आधार को लेकर रंजिश थी। दो साल से मृतक उसे मारना चाहता था। इसी बात से परेशान होकर संतराम ने यह बात अपने बहनोई मनीराम परते, राजेश परते, संतोष उइके को बताई। संतराम और मनीराम ने मिलकर राजेश की हत्या करने साजिश रची। संतराम ने ग्राम बटकी से अपने रिश्ते के भाई अनिल उर्फ मुनिल परते, अशोक परते को ग्राम बुचाखेड़ा बुलाया। मनीराम के भाई पंचम को भी साजिश में शामिल किया। संतराम ने सभी को कहा कि अनिल बकईखेड़ा से राजेश सलामे को दारु पिलाकर मुर्गा पार्टी के बहाने से चिखली लाएगा। गौनीघाट के जंगल में ले जाकर किसी सुनसान जगह पर उसको मार डालना व लाश जंगल में छिपा देना।
गमछे से गला घोंटकर की हत्या : पुलिस के अनुसार चिखली में पहले से ही छिपकर इंतजार कर रहे मनीराम परते, राजेश परते, अशोक परते, पंचम परते व संतोष उइके गौनीघाट में शिव मंदिर हैंडपंप के पास पहुंचे। पानी का बहाना कर अनिल ने बाइक रोकी। राजेश सलामे व अनिल बाइक से उतरकर खड़े हुए। पीछे से सभी आ गए। वहीं पर सभी ने मिलकर राजेश सलामें को पकड़ लिया और मनीराम परते, राजेश परते ने मृतक की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के उपरांत सभी ने मिलकर लाश को जंगल में ले जाकर नाले में छिपा दिया। मृतक का मोबाइल राजेश परते ने निकाल लिया था जिसे वापस जाते समय रास्ते मे फेंक दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो