scriptसांभर मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार | Three accused arrested with Sambhar meat | Patrika News

सांभर मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

locationबेतुलPublished: Apr 24, 2019 10:54:35 pm

Submitted by:

rakesh malviya

वन विभाग की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा

model school in hoshangabad

सांभर मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतूल. वन विभाग की टीम ने सांभर के शिकारियों को रंगे हाथ मांस के साथ पकड़ा है। आरोपियों से लगभग २५ किलो मांस जब्त किया है। तीनों आरोपियों पर केस कर लिया है। जंगल में पानी की कमी चलते जंगली जानवर गांव की ओर आ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा जानवरों का शिकार किया जा रहा है। ताप्ती वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चिखली सर्किल माकड़ा बीट में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक मादा सांभर का शिकार कर लिया। ग्रामीणों द्वारा सांभर को साफ किया जा रहा था। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को मुखबिर से सूचना मिली तो तत्काल जंगल में पहुंचे। सांभर का शिकार करने वाले आरोपियों शिवकिशोर, पंतू और लक्ष्मण निवासी मांकड़ा को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सांभर का लगभग २५ किलो मांस और हथियार जब्त किया है। कर्मचारियों को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास भी किया,लेकिन सफल नहीं हो सके। आरोपियों ने जंगल से गांव की तरफ आए सांभर का शिकार कर लिया था और फिर बंटवारे के लिए जंगल में सांभर को साफ किया जा रहा था। ताप्ती वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयकरण वर्मा ने बताया कि सांभर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने सुबह के समय सांभर का शिकार किया था। बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा जंगल में पानी के इंतजाम नहीं किए जाने से जानवर पानी की तलाश में गांव आ रहे हैं और शिकार हो रहे हैं। इससे वन विभाग की नाकामी सामने आ रही है।
राख बांध से चोरी हो रहे थे पाइप, सुरक्षा अमले ने सिलेंडर व कटर किया जप्त
सारनी. प्रतिबंध के बावजूद शहर में अवैध धंधे बेखौफ फल-फूल रहे हैं। जिम्मेदार चाहकर भी अवैध गतिविधियां रोकने में रुचि नहीं ले रहे। यही वजह है कि इन दिनों शहर में अवैध गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। मंगलवार देर रात सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के सुरक्षा अमला ने राख बांध से चोरी कर ले जाए जा रहे पाइप बरामद किए हैं। साथ ही मौके से ऑक्सीजन सिलेंडर और कटर भी जप्त किए हैं। बताया जा रहा है कि पॉवर हाउस से बांध तक राख को पाइप लाइन के जरिए पहुंचाया जाता है। इसी पाइप लाइन को स्क्रेप माफिया चोरों से कटवाकर आसानी से शहर से बाहर पहुंचा रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी बांध से जुड़े अधिकारियों को नहीं है। बावजूद इसके राख बांध पर संचालित अवैध गतिविधियां नहीं रोकी जा रही है। समय रहते सतपुड़ा पॉवर हाउस प्रबंधन और पुलिस विभाग द्वारा प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यहां गैंगवार जैसी स्थिति निर्मित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बुधवार सुबह राख बांध से सुरक्षा अधिकारी आरके भार्गव समेत एसआईएसएफ की टीम ने 11 पाइप बरामद किए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो