scriptआग में जले नगद पांच लाख सहित दो मकानों का सामान राख | Two houses, as well as five lakh burnt cash in the fire | Patrika News

आग में जले नगद पांच लाख सहित दो मकानों का सामान राख

locationबेतुलPublished: Mar 25, 2019 08:42:13 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

नगर के वार्ड क्रमांक 9 मुसलमान मोहल्ले में रविवार रात एक मकान में आग लग गई है। आग ने दूसरे मकान को भी चपेट में लिया। दोनों मकान जल गए। जिससे लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

The fire

The fire

भैंसदेही। नगर के वार्ड क्रमांक 9 मुसलमान मोहल्ले में रविवार रात एक मकान में आग लग गई है। आग ने दूसरे मकान को भी चपेट में लिया। दोनों मकान जल गए। जिससे लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। नगर परिषद की दो दमकल तत्काल मौके पर पहुंची। नगरवासियों और फायरमेन की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक मकान में नगद पांच लाख रुपए जल गए। आग लगने का कारण अज्ञात है। मकान में जिस समय आग लगी घर में कोई नहीं था। घर के लोग आस पड़ोस में गए थे। पुलिस ने आगजनी कायम की है।
थाना भैंसदेही से प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 9 निवासी मतीन पिता अब्दुल पठान जाति मुसलमान उम्र 42 जो पेशे से बस एजेंट के रूप में नगर में कार्य करते हैं के मकान में रविवार को शाम बजे ७ बजे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। नगर के लोगों ने तुरंत ही नगर परिषद में फोन कर दमकल को मौके पर बुलाया। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिर भी दो मकान जलकर खाक हो गए। जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मतीन के मकान में आग लगने से बेटी की शादी के लिया हुआ सामान जेवरात कपड़े बर्तन अनाज जरूरी कागजात टीवी फ्रिज, कूलर, गोदरेज, पलंग पेटी, मोबाइल जल गए। आग मेें नगद 5 लाख रुपए भी जल गए। परिवार के लोगों ने रुपए जोड़कर रखे थे। मतीन के मकान का कुल 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही उसके बाजू में लगे उसके रिश्तेदार मिर्जा जहीर पिता मिर्जा हुरबेग के घर का सामान भी पूरा जलकर राख हो गया। दोनों मकानों में आग लगने से लगभग 11 लाख का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी कारण अज्ञात है। पुलिस ने आगजनी कायम कर जांच में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो