scriptदो नाबालिगों का अपहरण कर किया बलात्कार | Two minors abducted and raped | Patrika News

दो नाबालिगों का अपहरण कर किया बलात्कार

locationबेतुलPublished: Sep 04, 2019 09:47:16 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

थाना क्षेत्र के ग्राम मोरडोंगरी मेें दो नाबालिग लड़कियों का दो युवकोंं ने अपहरण किया। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसका अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया है।

kidnapping took place

kidnapping took place


आमला। थाना क्षेत्र के ग्राम मोरडोंगरी मेें दो नाबालिग लड़कियों का दो युवकोंं ने अपहरण किया। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और उसका अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया है। एक अन्य नाबालिग और आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों के महाराष्ट्र में होने की सूचना है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों नाबालिगों को एक ही रात में ३१ अगस्त को अपहरण किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिग पीडि़ता का युवक ने रात 11 बजे उसके घर से अपहरण कर अपने घर ग्राम लिमझरी ले गया। लड़की के परिजनों ने तलाश की। बेटी का पता नहीं चलने पर इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर एक नाबालिग को ग्राम लिमझरी में आरोपी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के बताए अनुसार अनिकेत पिता बाबूलाल सिलुकर उम्र 19 वर्ष को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग ने बताया कि अनिकेत ने बंधकर बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। वही एक अन्य नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। आरोपी युवक और नाबालिग अभी भी फरार है। पुलिस को महाराष्ट्र होने की सूचना मिली है,जिस पर पुलिस पार्टियों को रवाना किया है। इस नाबालिग के मामले में अपहरण का केस तो दर्ज किया है,लेकिन अन्य धाराएं आरोपी के पकड़े जाने पर नाबालिग के बयान के आधार पर बढ़ाई जा सकेगी।
पेट दर्द से परेशान युवक ने लगाई घर में फांसी
आठनेर। नगर के वार्ड क्रमांक 5 में सुबह लगभग 4.30 बजे एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। मृतक प्रकाश पिता मनोहर विभूते उम्र 30 वर्ष जो कि राजमिस्त्री का काम करता था। पिता मनोहर विभूते ने बताया कि प्रकाश पेट दर्द की बीमारी से लंबे समय से परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया होगा। रात में लगभग 9.30 बजे खाना खाने के बाद घर के सभी लोग और प्रकाश भी सो गया था। सुबह जैसे ही पिता अपने घर के जानवरों को चारा देने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि पुत्र प्रकाश फांसी के फंदे पर घर के भीतर सीढिय़ों के पास लटका हुआ था। मनोहर ने बताया कि उनके दो लड़के हैं। प्रकाश उनका बड़ा बेटा था जो कि घर का कर्ता-धर्ता था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया। थाना आठनेर में पदस्थ एएसआई कमलेश सिंग रघुवंशी ने बताया कि युवक का शव अपने घर में लटका पाया गया जिसकी पीएम उपरांत जांच की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो