scriptसराफा बाजार में नकली जेवर बेचते पकड़ाई दो महिलाएं | Two women caught selling fake jewelry in bullion market | Patrika News

सराफा बाजार में नकली जेवर बेचते पकड़ाई दो महिलाएं

locationबेतुलPublished: Sep 19, 2020 09:59:05 pm

Submitted by:

Devendra Karande

शहर के सराफा बाजार में नकली जेवर बेचते दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। महिलाओं के पास से नकली जेवर जब्त किए हैं। सूचना मिलने पर महिलाओं के साथी फरार हो गए। आरोपी महिलाओं पर केस दर्ज जेल भेज दिया है। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।

नकली जेवर किए जब्त

Police arrested the person sent to jail

बैतूल। शहर के सराफा बाजार में नकली जेवर बेचते दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। महिलाओं के पास से नकली जेवर जब्त किए हैं। सूचना मिलने पर महिलाओं के साथी फरार हो गए। आरोपी महिलाओं पर केस दर्ज जेल भेज दिया है। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शहर के ही कोठीबाजार स्थित सराफा बाजार में दो महिलाएं नकली जेवर में बेचने नकली थी। महिलाएं एक सराफा दुकान में पहुंची। दुकानदार ने जेवर की जांच की तो यह नकली थी। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और थाने में उनसे पूछताछ की। नकली जेवर बेचने के मामले में पुलिस ने अंजू पति धीरेन्द्र राजपूत ३५ वर्ष कानपुर यूपी और किरण देवीदयाल सिंह ठाकुर ३५ रनिया उप्र को गिरफ् तार कर लिया है। दोनों से नकली चांदी के जेवर जब्त किए हैं। महिलाओं के पकड़े जाने उनके साथी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाली टीआई अनिल पुरोहित ने बताया कि दो दिन पहले ही ये महिलाएं बैतूल आई है। सराफा दुकान में नकली जेवर बेच रही थी। दोनों महिलाओं को पकड़कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। महिलाओं से नकली जेवर भी जब्त किए हैं। उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
चोपना। थाना क्षेत्र के पूंजी गांव में नवविवाहिता ने गुरुवार रात अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपनी सास के साथ रहती थी। घटना के बाद से सास फरार है। आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है। शादी को सिर्फ तीन माह ही हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को करीब दस बजे के लगभग नवविवाहिता बंटी पति प्रवीर मंडल उम्र 19 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपने कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। मौके का पंचनामा बनाया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। नवविवाहिता ने किन कारणों से आत्महत्या की है यह अभी सामने नहीं आया है। बताया कि मृतिका घर पर अपने सास के साथ रहती थी। मृतिका का पति इंदौर में मजदूरी करता है। सूत्रों की माने तो घटना के बाद से ही मृतिका की सास फरार है। नवविवाहिता की शादी को सिर्फ तीन माह ही हुए हैं। वही आसपास के परिजनों के द्वारा डायल 100 को कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच जुटी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो