scriptअज्ञात वाहन ने पुलिस के वाहन को मारी टक्कर आरक्षक की मौत तीन घायल | Unidentified vehicle kills police vehicle collision constable, three i | Patrika News
बेतुल

अज्ञात वाहन ने पुलिस के वाहन को मारी टक्कर आरक्षक की मौत तीन घायल

फरार वारंटी को पकडऩे जा रहे पुलिस कर्मियों की कार को बुधवार रात में आलमपुर जोड़ के पास में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी जवान घायल गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेतुलFeb 13, 2020 / 09:16 pm

ghanshyam rathor

 accident

The car was damaged in an accident,The car was damaged in an accident


चिचोली। फरार वारंटी को पकडऩे जा रहे पुलिस कर्मियों की कार को बुधवार रात में आलमपुर जोड़ के पास में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी जवान घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही एक जवान की मौत हो गई। हादसे में घायल एक अन्य जवान की स्थिति गंभीर होने के कारण नागपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं दो जवानों का बैतूल के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी आरडी शर्मा ने बताया कि चिचोली थाने से पुलिस थाने के चार आरक्षक निजी वाहन से फरार वारंटी को पकडऩे के लिए चिरापाटला और धनिया जाम जा रहे थे। आलमपुर जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक हरदा जिला निवासी २८ वर्षीय दिलीप पिता हरिओम यादव की की मौत हो गई। वहीं कार सवार ३२ वर्षीय देवीराम सेलुकर , २७ वर्षीय राजेन्द्र तोमर और २७ वर्षीय महेन्द्र मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बैतूल के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहा पर महेंद्र मीणा की स्थिति गंभीर होने के कारण उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चिचोली थाने में पदस्थ राजेन्द्र तोमर और दिलीप यादव थाने मे सीसीटीएनएस का काम भी देखते की बात कही जा रही है।
राजू और कोमल को पकडऩे जा रहे थे
पुलिस ने बताया चिरापाटला के लोहारढ़ाना निवासी राजू और धनियाजाम के कोमल उइके वर्षो से फरार चल रहे थे। पुलिस को इनके घर आने की सूचना मिली थी। जिनको पकडऩे के लिए जा रहे थे। इस दौरान ही रास्ते में अचानक ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे का पता के ढ़ाबे वाले को लगा, जिन्होंने पुलिस और १०८ को सूचना दी। सूचना पर पहुंची १०८ से घायलों को सीधा जिला अस्पताल लाया गया।
सिंचाई के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया हमला
चाचा गंभीर रूप से घायल
चिचोली। ब्लॉक के ग्राम अक्तिखेड़ा दूधिया पंचायत में गुरूवार को हुए चाचा भतीजे के बीच में सिचाई को लेकर विवाद हो गया। विवाद में भतीजे ने चाचा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चाचा को १०८ की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अक्तिखेड़ा निवासी कमलेश पिता सालमन ने चाचा लालमन पिता ओझा पर लाठी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कमलेश और चाचा के बीच में सुबह खेत में गेहूं की फसल की सिचाई करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते ही कमलेश नेे हमला कर दिया। 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया है। जहां लालमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कमलेश मौके से फरार हो गया है। थाना प्रभारी आरडी शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर भतीजे पर मामला दर्ज किया गया है।

Home / Betul / अज्ञात वाहन ने पुलिस के वाहन को मारी टक्कर आरक्षक की मौत तीन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो