बेतुल

पढ़े, सीएमओ ने क्यों दिए कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश

स्वतंत्रता दिवस पर नगरपालिका के झंडावंदन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने वाले १५ कर्मचारियों को सीएमओ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बेतुलAug 19, 2019 / 09:31 pm

Devendra Karande

Municipality

बैतूल। स्वतंत्रता दिवस पर नगरपालिका के झंडावंदन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने वाले १५ कर्मचारियों को सीएमओ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही आगामी १६ अगस्त को एक दिन वेतन काटने के निर्देश भी जारी किए हैं। उल्लेखनीय हो कि सीएमओ ने दो दिन पहले ही समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि १५ अगस्त के दिन सभी का कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य हैं लेकिन इसके बावजूद कई कर्मचारी झंडावंदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे। नोटिस मिलने के बाद अनुपस्थित कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। जारी नोटिस में कर्मचारियों से उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछा गया है। सीएमओ प्रियंका सिंह ने बताया कि १५ अगस्त के एक दिन पहले ही सभी कार्यालयीन स्टॉफ को निर्देशित कर दिया गया था कि स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय में झंडावंदन के दौरान उपस्थित रहना अनिवार्य हैं बावजूद इसके कर्मचारियों द्वारा आदेश की अहवेलना की गई। जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। यदि वे नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरूद्ध एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
उत्कृष्ट सेवा के लिए दुबे सम्मानित
बैतूल। नगरपालिका में कार्यरत सहायक ग्रेड तीन रविकांत दुबे को उत्कृष्ट सेवा कार्य के चलते १५ अगस्त को पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे एवं सांसद डीडी उईके द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। दुबे नगरपालिका में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।

Home / Betul / पढ़े, सीएमओ ने क्यों दिए कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.