script

डेढ़ लाख रुपए देकर पत्नी ने पति की कराई हत्या , रिश्ते में लगने वाली मामी ने ली थी सुपारी

locationबेतुलPublished: Jul 11, 2020 07:17:08 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा किया।

डेढ़ लाख रुपए देकर पत्नी ने पति की कराई हत्या , रिश्ते में लगने वाली मामी ने ली थी सुपारी

डेढ़ लाख रुपए देकर पत्नी ने पति की कराई हत्या , रिश्ते में लगने वाली मामी ने ली थी सुपारी

बैतूल. पति से विवाद और चरित्र शंका को लेकर प्रताडि़त करने से परेशान नर्स पत्नी ने कंपाउंडर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। रिश्ते की मामी को हत्या के लिए डेढ़ लाख की सुपारी में सौदा तय किया। मामी ने अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर होशंगाबाद के आयुष अस्पताल में कंपाउंडर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने शव बरामद कर पत्नी सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी होशंगाबाद अस्पताल में ही नर्स हैं। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा किया।

गला घोंटकर हत्या कर दी

बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि 28 जून को संतुलाल उइके (45) पिता फगन उइके चंडी दरबार चिचोली में मुंडन कार्यक्रम में आया था। यहां से लौटते समय शाम को साढ़े सात बजे लापता हो गया। पत्नी संगीता उइके ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीडीआर प्राप्त कर सीसीटीवी फुटेज निकाले। मुंडन के कार्यक्रम में आने वाले लोगों से पूछताछ की। आखिरी समय संतुलाल के साथ कौन था, उनसे पूछताछ की गई। संदेह पर पुलिस ने सतीश वटके को पकड़ा। सतीश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने साथियों के मिलकर गांव की कम्मोबाई के कहने पर चंडी दरबार से लौटते समय रात्रि में ही संतुलाल की गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

संतुलाल का शव बरामद किया
शव को भड़ूस से बैतूलबाजार रोड पर झाडिय़ों में फेंक दिय। सभी आरोपियों पर धारा 302,201,120 बी,34 के तहत केस दर्ज किया। सतीश की निशानदेही पर ही पुलिस ने संतुलाल का शव बरामद किया। मृतक के भाई ने शव की पहचान की। पुलिस ने हत्या में शामिल सतीश वटके, क मो बाई उइके, श्रीराम उइके, भारत धुर्वे, नीलेश खातरकर, संतराम धुर्वे सभी निवासी ग्राम छाता थाना सांईखेड़ा और मृतक की पत्नी संगीता उइके निवासी होशंगाबाद हाल सदर बैतूल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से मृतक का मोबाइल जब्त किया है। मृतक की स्कूटी को भी आरोपियों ने फेंक दिया। इसे भी बरामद कर लिया है।

death news

पति की प्रताडऩा से पत्नी थी परेशान
एएसपी श्रद्धा जोशी के मुताबिक मृतक संतुलाल का विवाह संगीता से 14 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों का एक बच्चा भी है। पति उस पर अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी अपने पति की प्रताडऩा से तंग आ गई थी। इससे पत्नी ने अपने पति की हत्या कराने की साजिश रची। पत्नी संगीता ने रिश्ते में लगने वाली मामी को पति की हत्या कराने के लिए डेढ़ लाख रुपए की सुपारी में सौदा तय कर लिया। कम्मो ने गांव के लड़कों से संतुलाल की हत्या करवा दी।

ट्रेंडिंग वीडियो