scriptपति से अवैध संबंध का शक : महिला और उसके दो बच्चों को कुए में धकेला, बच्चों की मौत | Woman and her two children pushed into a well, children died | Patrika News

पति से अवैध संबंध का शक : महिला और उसके दो बच्चों को कुए में धकेला, बच्चों की मौत

locationबेतुलPublished: Sep 08, 2021 10:37:06 am

Submitted by:

sandeep nayak

गांव की ही एक महिला ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

पति से अवैध संबंध का शक : महिला और उसके दो बच्चों को कुए में धकेला, बच्चों की मौत

पति से अवैध संबंध का शक : महिला और उसके दो बच्चों को कुए में धकेला, बच्चों की मौत

चिचोली/बैतूल/ पति से अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने गांव में ही रहने वाली एक अन्य महिला और उसके दो बच्चों को कुए में धकेल दिया। कुए में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं महिला की जान आसपास के लोगों ने बचाई। महिला को घायल हालत में चिचोली अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हेगाव में मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम कान्हेगांव निवासी महिला संगीता गांव में बाजार के लिए मंगलवार शाम को गई थी। यहां से वापस आ रही थी। गांव के ही पास मक्का बाड़ी में पहले से ही घात लगा कर बैठी पिंकी ने संगीता के आते ही उसे कुएं में धकेल दिया। संगीता के साथ उसके दो बच्चे 4 वर्षीय बालक और डेढ़ वर्षीय एक बालिका गोद में थी। महिला ने संगीता को धकेलने के बाद 4 वर्षीय बच्चे को भी कुएं में धकेल दिया। दोनों बच्चे कुएं में गिर गए। जिनकी डूबने से मौत हो गई। वहीं बच्चों की मां संगीता कुएं में पेड़ से अटक गई। जिसके बाद भी पिंकी ने महिला को पत्थर से ऊपर से मारा। जिससे संगीता के सिर में चोट आई है। बच्चों को और महिला को धकेलने के बाद पिंकी मौके से फरार हो गई। संगीता ने झाड़ में अटके होने के दौरान चिल्लाई जिससे गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और संगीता को निकाल लिया। वहीं दोनों बच्चों को कुएं से अभी भी नहीं निकाला जा सका है। मौके की जांच के लिए पुलिस कान्हेगांव पहुंची है। वही आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को शक था कि उसके पति के संबंध संगीता बाई से है जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो