scriptमहिला ने सोना खरीदने के नाम पर लगाया 19 करोड़ का चूना | Woman loses 19 crore in the name of buying gold | Patrika News

महिला ने सोना खरीदने के नाम पर लगाया 19 करोड़ का चूना

locationबेतुलPublished: Jan 16, 2020 04:05:02 pm

Submitted by:

poonam soni

दुकानदार को 47 किलो सोना खरीदने दिया चेक, 50 किलो सोने की कर रहे थे मांग

महिला ने सोना खरीदने के नाम पर लगाया 19 करोड़ का चूना

महिला ने सोना खरीदने के नाम पर लगाया 19 करोड़ का चूना

बैतूल. फर्जी चेक के माध्यम से सोना खरीदी का मामला सामने आया है। सोना खरीदने आए लोगों ने दुकानदार को एडवांस में 19 करोड़ (लगभग 20 करोड़) से अधिक राशि का चेक थमा दिया। दुकानदार ने बैंक जाकर जांच की तो पता चला कि चेक ही फर्जी है। इस एकाउंट पर चेक बुक ही जारी नहीं की गई। दुकानदार ने समझदारी दिखाई कि पहले ही चेक की जांच करा ली, नहींं तो 19 करोड़ का चूना लग जाता। ज्वेलर्स संचालक ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
यह थी घटना
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर में लल्ली चौक स्थित इशान जैसवाल की ज्वेलरी की दुकान पर एक महिला सोना (बिस्कुट) खरीदने पहुंची। महिला ने दुकानदार को बताया कि उनके पास बड़ी-बड़ी पार्टियां आती है। जिसे सोना खरीदकर देना होता है। महिला ने बताया कि जिन्हें सोना खरीदकर देना है वह बाहर घूम रहे हैं। दुकानदार से 50 किलो सोने की मांग की। दुकानदार ने कहा कि छोटी सी दुकान है इतना सोना नहीं है। महिला के 50 किलो सोने की डिमांड के बाद इशान ने सोने के लिए मुम्बई आदि जगहों पर सोने को लेकर संपर्क किया। व्यापारियों ने 47 किलो सोना मिलने की बात कही। व्यापारी ने महिला से एडवांस में पैसा मांगा। महिला ने दुकानदार को 19 करोड़, 82 लाख, 73 हजार 646 रुपए का चेक दिया है। दुकानदार ने बड़ा एमाउंट का चेक देखकर बैलेंस चेक करने के हिसाब से तत्काल ही सिविल लाइन स्थित एसबीआई की ब्रांच पहुंचा।
आरोपियों को सजा
दुकानदार ने बैंक अधिकारी को चेक दिखाया। बैंक अधिकारी ने बताया कि चेक फर्जी है। यह सुनकर दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में तीन आरोपियों प्रिया गुप्ता भोपाल, श्याम वर्मा इंदौर और विनोद शास्त्री बडऩगर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। एक अन्य मुख्य आरोपी विनोद शास्त्री की तलाश की जा रही है।
खाते की चेकबुक भी नहीं हुई थी जारी
महिला द्वारा दुकानदार को जो 19 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का चेक दिया गया था। इस एकाउंट की चेक बुक ही जारी नहीं की गई थी। चेक बुक ही नकली छापी गई थी। दुकानदार को जो चेक दिया गया था वह एसबीआई ब्रांच लखनऊ का था। चेक सहकारी बंैक से जारी किया था। बैंक में बैलेंस तो पर्याप्त था।
दुकानदार के साथ बैंक पहुंची महिला
ज्वेलर्स व्यापारी के साथ ही महिला बैंक पहुंंची। इस दौरान महिला कार में ही बैठी रही। चेक फर्जी निकलने पर महिला ने अपने साथियों को बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। दुकानदार ने ही महिला को होटल में छोड़ा। पुलिस ने महिला सहित एक आरोपी को होटल में पकड़ लिया।
13 जनवरी को आए थे होटल में
पुलिस के मुताबिक 13 जनवरी को ही तीनों गंज स्थित होटल आभाश्री में आकर रुके थे। सभी ने बैतूल निवासी बताया था। इसी दिन वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे तत्काल दबिश दी। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। एक आरोपी फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। मामले का मास्टर माइंड विनोद को बताया जा रहा है। पूर्व में भी उसके द्वारा इस तरह से धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अन्य मामलों केा लेकर भी पूछताछ कर रही है।
श्किायत की है
एक महिला 50 किलो सोना खरीदने आई थी। महिला ने पार्टी को सोना उपलब्ध कराने की बात कही थी। सोने का एडवांस पेमेंट मांगा था। चेक दिया था जिसे चेक कराने पर फर्जी निकला। पुलिस में इसकी शिकायत की है।
इशान जैसवाल, संचालक ज्वलेर्स दुकान बैतूल
केस दर्ज किया है
फर्जी चेक से 19 करोड़ के सोने की खरीदी के मामले में तीन लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दो आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। एक मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
राजेन्द्र धुर्वे, टीआई कोतवाली बैतूल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो