scriptमहिला मंडल ने रूकवाया बाल विवाह | Women's Board Rukwaya child marriage | Patrika News

महिला मंडल ने रूकवाया बाल विवाह

locationबेतुलPublished: Jun 15, 2015 11:20:00 pm

बाल विवाह रूकवाने में ग्राम
भारती महिला मंडल के पदाधिकारियों को सफलता मिली है। जिला महिला

betul

betul

सारनी।बाल विवाह रूकवाने में ग्राम भारती महिला मंडल के पदाधिकारियों को सफलता मिली है। जिला महिला सशक्तिकरण के आदेश पर पाथाखेड़ा के चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक सोलह का बाल विवाह रूकवाने में महिला मंडल सफल हुई है।


ग्राम भारती महिला मंडल की काउंसलर नंदा सोनी, तुलसीदास, पार्षद रामू पंवार, महिला बाल विकास सुपरवाइजर और शौर्य के सदस्यों ने विवाह रूकवाया है। बताया जाता है कि चंद्रशेखर वार्ड में रहने वाली सोलह वर्षीय रोशनी निरापुरे का विवाह बारह जून को बिरूल बाजार के सुखदेव पाटिल के साथ सम्पन्न होने जा रहा था। जिसकी जानकारी एक जून को ग्राम भारती महिला मंडल के काउसंलर नंदा सोनी के पास आ गई थी।


रोशनी की मार्कशीट के अनुसार उसकी उम्र सोलह वर्ष छह माह और नौ दिन बताई जा रही है। काउंसलर ने बताया कि नाबालिग रोशनी के घर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और शौर्य दल के पदाधिकारियों को कई बार ले जाया गया और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में नाबालिग के माता पिता को समझाया गया।


तब जाकर विवाह रूक पाया है। काउंसलर की माने तो नाबालिग की उम्र सोलह साल कुछ माह है। जबकि दुल्हे की उम्र 32 वर्ष से अधिक बताई जा रही है।

नाबालिक के घर पर पहुंचकर पंचनामा भी बनाया गया और 15 जून को ग्राम भारती महिला मंडल के पदाधिकारियों ने नाबालिग के घर पहुंचकर जानकारी भी ली जिससे यह स्पष्ट हो गया कि रोशनी के पिता सुकुलु निरापुरे ने यह विवाह निरस्त करवा दिया है।


नाबालिग रोशनी का विवाह बारह जून को किया जाना था। अंकसूची के आधार पर लड़की की उम्र विवाह योग्य नहीं हुई थी। इस वजह से उसका विवाह रूकवा दिया है। विवाह रूकवाने में स्थानीय पुलिस, महिला बाल विकास के पदाधिकारियों का योगदान रहा।नंदा सोनी, काउंसलर ग्राम भारती परिवार परामर्श केन्द्र शोभापुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो