बेतुल

शादी के लिए लड़की देखने आए युवक ने कर दिया प्रेग्नेंट

शादी के लिए लड़की देखने गए एक युवक ने लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया, ये सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा, लेकिन ऐसा ही हुआ है.

बेतुलSep 23, 2022 / 09:37 am

Subodh Tripathi

शादी के लिए लड़की देखने आए युवक ने कर दिया प्रेग्नेंट

बैतूल. शादी के लिए लड़की देखने गए एक युवक ने लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया, ये सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा, लेकिन ऐसा ही हुआ है, एक युवक शादी के लिए लड़की देखने गया, लड़की के परिजनों ने मना कर दिया कि अभी वह शादी लायक नहीं हुई है, लेकिन वह लड़की के लगातार पीछे पड़ता रहा, वह लड़की से जबरदस्ती मिलता था और बातों में बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए, आईये जानते हैं इसके बाद क्या हुआ।

झल्लार थाना क्षेत्र की एक युवती ने भैंसदेही क्षेत्र के ग्राम धामन्या निवासी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्का करने का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर युवक ने बहला-फुसलाकर उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामला पंचायत में भी गया लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। इसकी शिकायत युवती ने एसपी से की है।
शिकायत आवेदन में पीडि़ता ने बताया कि ग्राम धामन्या का कास्देकर डोक्या में उसके रिश्ते की बुआ के घर आता जाता था। लगभग 2 साल पहले अरविन्द ने मुझसे सम्पर्क और बातचीत करना चालू किया। मना करने पर भी अरविन्द बातचीत करता था, पीछा करता था। शादी की बात करने के लिए घर आया था। परिजनों ने अरविन्द को यह कहकर मना कर दिया था कि लड$की शादी लायक नहीं हुई, फिर भी अरविन्द शादी करने की बात बार बार कहने लगा और जबरन मिलने लगा। पीडि़ता ने बताया कि कम उम्र होने के बाद भी अरविन्द ने शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार किया। गर्भवती होने गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। मामले को लेकर पंचायत भी बैठाई गई,लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस थाना झल्लार में जाकर पुलिस वालों को सारी घटना बताई, बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पीडि़ता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है।

Home / Betul / शादी के लिए लड़की देखने आए युवक ने कर दिया प्रेग्नेंट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.