script

लॉज में बुक था कमरा, लड़कियों से पेन मांगता फिर रेप करता, खुद को बताया पुलिस का जवान

locationबेतुलPublished: Dec 12, 2019 09:29:09 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

आरोपी ने छह अन्य युवतियों से भी ठगी की है। उन युवतियों से भी बलात्कार को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

लॉज में बुक था कमरा, लड़कियों से पेन मांगता फिर रेप करता, खुद को बताया पुलिस का जवान

लॉज में बुक था कमरा, लड़कियों से पेन मांगता फिर रेप करता, खुद को बताया पुलिस का जवान

बैतूल. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ठगी और बलात्कार का मामला सामने आय़ा है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि सहस्त्र बल में पदस्थ एक जवान ने उसका बलात्कार किया है और उसके पैसे भी ठग लिए हैं। झल्लार निवासी एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को सीसीसीटी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने छह अन्य युवतियों से भी ठगी की है। उन युवतियों से भी बलात्कार को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
आरोपी ने घटना को अंजाम देने के लिए शहर के एक होटल में एक कमरा किराए से ले रखा था। यहीं वारदात को अंजाम देता था। आरोपी का नाम जयप्रकाश मिश्रा बताया जा रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि 9 दिसंबर को थाना झल्लार क्षेत्र की एक युवती ने शिकात दर्ज कराई थी। युवती के अनुसार, 29 नबंवर को जब वह बस स्टैंड से कोठी बाजार जा रही थी तभी लल्ली चौक एक युवक मिला। लल्लू ने रेवले पुलिस में नौकरी का झांसा दिया और होटल के कमरे में ले जाकर उसका रेप किया। उसके बाद युवक ने उससे 20 हजार रुपए भी ठग लिए। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे बनाता था शिकार
टीआई धुर्वे ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश अकेली युवती को देखकर पेन लेने के बहाने उन्हें रोकता और फिर किसी अन्य व्यक्ति से फोनलगाकर नौकरी लगाने के संबंध में बातचीत करता। जिससे लड़कियां झांसे में आ जाती। खुद को आरपीएफ का जवान बताकर रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कर लड़कियों के साथ रेप कर उनसे पैसे ठग लेता था। लल्ली चौक के सीसीटीवी फुटेज में वह कई लड़कियों को रोकता और पेन मांगता दिखाई दिया है।
खुद को बता रहा पुलिस का जवान
टीआई धुर्वे के अनुसार, आरोपी खुद को पूर्व में स्वयं को मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस का जवान बता रहा है। आरोपी के अनुसार, 2006 से 2012 तक 26वीं बटालियन गुना और 2014 तक 6वीं बटालियन जबलपुर में पदस्थ रहने होने की बात कह रहा है। वर्ष 2014 से नौकरी से गैरहाजिर है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो