scriptपत्नी से युवक के थे अवैध संबंध फिर पति ने भाईयों के साथ मिलकर किया ऐसा काम | youth murders over illegal relations | Patrika News

पत्नी से युवक के थे अवैध संबंध फिर पति ने भाईयों के साथ मिलकर किया ऐसा काम

locationबेतुलPublished: Jul 09, 2018 06:27:45 pm

Submitted by:

sandeep nayak

हाथ, पैर और मुंह बांधकर की पिटाई

Murder

हत्या

बैतूल/शाहपुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपटी में रविवार दोपहर एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। पत्नी से अवैध संबंधों के चलते पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन लोग पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम सिलपटी निवासी अशोक कहार ने बताया कि उसके २७ वर्षीय बेटे दीपक कहार की गांव के ही सुभाष उइके, विष्णु, सचिन और शिवपाल ने मिलकर हत्या कर दी। चारों लोगों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जबकि दीपक मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहा था। सुभाष ने घर के सामने ही दीपक को पकड़ लिया और अपने घर के अंदर ले गया। घर के अंदर हाथ, पैर और मुंह बांधकर मारपीट करते रहे। दीपक का एक हाथ और पैर भी तोड़ दिया। मारपीट कर हत्या करने के बाद घर के सामने ही फेंक दिया। लगभग एक घंटे की देरी से पुलिस पहुंची। शव को उठाकर सीधे जिला अस्पताल लाए हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों सुभाष उइके, सचिन और सहपाल पर केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार है।

अवैध संबंधों के चलते हत्या
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक कहार और आरोपी सुभाष उइके की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। विवाद के बाद सुभाष की पत्नी बिना बताए घर से बच्चों सहित चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। बाद में महिला अपनी बहन घर के अनकवाड़ी में मिली थी। पुलिस ने महिला को दस्तयाब करके थाने लाया था। सुभाष ने अपने चारों बच्चों को रख लिया और पत्नी को रखने से इंकार कर दिया था। महिला ने अपने प्रेमी दीपक को बुलाया और फिर उसके साथ इटारसी चली गई। यहां से दो दिन पहले ही दीपक आया था। महिला अपने मायके चली गई थी। मौका पाकर सुभाष ने दीपक की हत्या कर दी।

एक माह पहले लगाई थी दुकान में आग
मृतक दीपक के पिता अशोक ने बताया कि उसकी गांव में छोटी सी दुकान है। सुभाष ने एक माह पहले दुकान में आग लगा दी थी। दीपक को जान से मारने की धमकी दी थी। अशोक ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। मैं खुद विकलांग हंू। तीन समूहों से लोन लेकर छोटी सी दुकान से रोजी-रोटी चला रहा हंू।
सुभाष ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की है। तीन आरोपियों के खिलाफ एफआइआर की गई है।
शंकरराव करोले, प्रधान आरक्षक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो