scriptहैवानियत की हद : मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेप, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता | youths gangraped with woman in betul, she tries to suicide | Patrika News
बेतुल

हैवानियत की हद : मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेप, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता

Betul Crime News : एमपी के बैतूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जिसमें महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेप किया है।

बेतुलMar 17, 2024 / 05:22 pm

Himanshu Singh

betul_crime_news.jpg

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। महिला को आरोपियों ने पुलिया के नीचे लाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने बदनामी के डर से सुसाइड करने का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


यह मामला बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शनिवार की देर शाम महिला गेंहू काटने अपने मायके आई थी और ससुराल जा रही थी। तभी उस रास्ते में दो युवक मिले और उन्होंने कहा कि हम भी मुलताई जा रहे हैं।महिला यह सुनकर उनके साथ जाने को राजी हो गई।लेकिन दोनों युवकों की मंशा कुछ और ही थी। उन्होंने महिला को जबरदस्ती पुलिया के नीचे लेकर आए और महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर 2 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। इसके बाद महिला छोड़कर चले गए। महिला ने दुष्कर्म की बात किसी को भी नहीं बताई और सुसाइड करने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब महिला क हालत में कुछ सुधार आया तब जाकर उसने असलियत बताई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों तलाश शुरू कर दी है।इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। बैतूल एसडीओपी सहित अन्य आला अफसर को इस मामले की सुचना दी गई है। बैतूल एसडीओपी ने बताया कि महिला के द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है। महिला ने बैतूल अस्पताल में बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके लिए महिला का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।

Home / Betul / हैवानियत की हद : मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेप, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो