scriptअबके बरस तू जल्दी आना के साथ 40 प्रतिमाओं का एक साथ हुआ गणपति विसर्जन | 40 Ganpati idols Immersion of together in bhadohi | Patrika News

अबके बरस तू जल्दी आना के साथ 40 प्रतिमाओं का एक साथ हुआ गणपति विसर्जन

locationभदोहीPublished: Sep 13, 2019 10:32:44 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त

Ganpati visarjan

Ganpati visarjan

भदोही. अबके बरस तू जल्दी आना के उद्घोष के साथ हुआ गणपति विसर्जन एक साथ हुआ 40 से अधिक गणेश प्रतिमा का विसर्जन भदोही। भदोही शहर में गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से नगर के 40 से अधिक गणेश प्रतिमा की एक साथ यात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। इस दौरान गजानन के भक्तों का उत्साह देखने ही लायक था।
भक्त गजानन के मधुर संगीत पर नाचते गाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़े बंदोबस्त किए थे। देर शाम तक विसर्जन चलता रहा। भदोही शहर में अपने अलग अंदाज में ही गणेश पूजा मनाई जाती है। पूरे शहर के अलग अलग इलाकों में भव्य पंडाल में भगवान गणेश की दिव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। और विसर्जन के दिन सभी प्रतिमाएं एक साथ एक विसर्जित की जाती हैं। परम्पराओं के मुताबिक इस बार भी शहर के एकमा तिराहे पर सभी गणेश प्रतिमाओ को लाया गया और ढोल नगाड़े के साथ विसर्जन यात्रा निकाली उगापुर नहर तक निकाली गई और देर शाम तक विसर्जन का कार्यक्रम चलता रहा।
BY-Mahesh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो