scriptनगर पंचायत अध्यक्ष व लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप | accused of corruption on nagar panchayat chief an clerk in bhadohi news in hindi | Patrika News

नगर पंचायत अध्यक्ष व लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप

locationभदोहीPublished: Jul 12, 2017 07:44:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सभासद ने जिलाधिकारी से की शिकायत

 nagar panchayat

nagar panchayat

भदोही. नगर पंचायत ज्ञानपुर के के एक सभासदों ने अध्यक्ष व लिपिक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। आरोप है कि 60 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की टेंडर विज्ञप्ति बिना अधिशासी अधिकारी की अनुमति से जारी कर दिया। 

सभासद राकेश यादव, कनकलता रावत मैना देवी, इरफान अहमद ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाया है कि नपा अध्यक्ष ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य व लिपिक कमलेश श्रीवास्तव व जेई द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 




आरोप है कि अधिशाषी अधिकारी का स्थानांतरण हो जाने के बाद अध्यक्ष ने अपने स्तर से लाखों के निर्माण कार्य के टेंडर की विज्ञप्ति जारी कर सात दिन के अंतराल पर उस टेंडर को खोल दिया गया। 

टेंडर में कई ऐसे निर्माण कार्य है जो दोबारा कराए जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है ताकि कागजो पर कार्य दिखाकर धन हड़पा जा सके। 



आरोप है कि इस अवैधानिक कार्य मे नवागत अधिसाषी अधिकारी, लिपिक व जेई शामिल हैं। सभासदों ने जारी विज्ञप्ति को निरस्त कर इस कार्यकाल में कराए गए सभी निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो