scriptलेखपाल ने महिला औऱ उसकी दो बेटियों पर एसिड फेंका, दो की हालत गंभीर | acid attack on mother and two daughers in bhadohi | Patrika News

लेखपाल ने महिला औऱ उसकी दो बेटियों पर एसिड फेंका, दो की हालत गंभीर

locationभदोहीPublished: Nov 11, 2019 02:20:31 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार किया

up police

पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार किया

भदोही. जिले के भदोही कोतवाली के परगासपुर में महिला और उसकी दो बेटियों पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला और उसकी एक बेटी को गंभीर हालत में शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी रेफर किया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। आरोपी लेखपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
परगासपुर गांव के रहने वाले लेखपाल विमलेश कुमार सदर तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। विमलेश का उसकी पड़ोस में रहने वाली चाची शीला से जमीन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच विवाद इतना गहरा गया था कि रोज गाली-गलौज औऱ धमकी आम बात हो गई थी। विमलेश अपने सामाजिक रसूख के दम पर कई बार महिला और उसके परिवार को ये कहते हुए धमका देते की वो उन्हे सबक सिखा कर ही मानेंगे।
रविवार की रात को जब शीला अपनी दो बेटियों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। उसी समय लेखपाल विमलेश तेजाब लेकर वहां पहुंचा और तीनों पर डाल दिया। तेजाब से तीनों काफी झुलस गई। परिवार में हाहाकार मच गया। शोर के बाद आसपास के लोग भी जमा हो गये। विमलेश के साथ उसका एक साथी भी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गये।
महिला व उसकी दो बेटियों को महाराजा बलवंत सिंह हॉस्पिटल भदोही में भर्ती कराया गया। जहां दो की तबियत बिगड़ती देख उन्हे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पीड़िता की तरफ से दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विमलेश व उसके साथी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो