scriptगोविंद यादव के काम से खुश हुए अखिलेश यादव, दिया इतना बड़ा ईनाम | Akhilesh Yadav rewarded Govind yadav with one lakh rupees | Patrika News

गोविंद यादव के काम से खुश हुए अखिलेश यादव, दिया इतना बड़ा ईनाम

locationभदोहीPublished: Oct 04, 2019 12:35:14 pm

पूर्व विधायक बोले सरकार को भी लेना चाहिये संज्ञान।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

जल संरक्षण अभियान को लेकर भदोही से मुम्बई तक कि साइकिल यात्रा पर निकले थे भदोही के गोविंद यादव
भदोही. पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जल संरक्षण जागरूकता के लिए भदोही से मुम्बई तक कि साइकिल यात्रा पूरी करने वाले गोविंद यादव को एक लाख रुपये का चेक और साइकिल देकर सम्मानित किया है। पूर्व सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने कहा है कि सरकार को गोविंद यादव के इस कदम का संज्ञान लेना चाहिये क्योंकि उसने यह देश और जल संरक्षण के लिये किया है।
Akhilesh Yadav rewarded

भदोही के पुरेकीसुन निवासी गोविंद यादव बीते 25 सितम्बर को अपनी 1650 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर जनपद वापस लौटे तो इसकी जानकारी अखिलेश यादव को मिली जिसके बाद उन्होंने बुधवार को गोविंद को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया। अखिलेश यादव से सम्मानित होकर जब गोविंद घर लौटे तो स्थानीय सपा नेताओं ने उनके घर जाकर उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि गोविंद ने अपने लिए नही बल्कि जल संरक्षण और देश के लिए यह साइकिल यात्रा निकाली थी और राज्य सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसा नही हुआ।
Govind yadav
गौरतलब हो कि अगस्त माह में पूरेकिसुन निवासी पीआरडी जवान रामधनी के पुत्र गोविंद यादव ने पानी बचाने को लेकर आम लोगों को जागरूकता के लिए भदोही से मुम्बई तक कि साइकिल यात्रा पर निकले थे। उन्होंने मिर्जापुर से गंगा जल उठाया था और 16 दिन में अपनी यात्रा पूरी कर लाल बाग के राजा मुम्बई में जल अर्पित कर जल संरक्षण की कामना की। इस दौरान रास्ते मे जगह जगह लोगों ने उनका हौसला भी बढ़ाया और जब वो यात्रा पूरी कर वापस लौटे तो जिले वासियों ने उनका स्वागत किया। अब अखिलेश यादव से सम्मानित होने के बाद जिले के सपा नेताओं ने उनका अभिनन्दन किया।
By Mahesh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो