scriptभाजपा ने घोषित किया जिला पंचायत अध्यक्ष कैंडिटेड, भदोही में अमित सिंह बने प्रत्याशी | Amit Singh Declared BJP Candidate for Bhadohi Zila Panchayat President | Patrika News

भाजपा ने घोषित किया जिला पंचायत अध्यक्ष कैंडिटेड, भदोही में अमित सिंह बने प्रत्याशी

locationभदोहीPublished: Jun 21, 2021 10:13:50 am

समाजवादी पार्टी पहले ही भदोही में श्याम कुमारी मौर्य को बना चुकी है प्रत्याशी। अब भाजपा ने वार्ड नंबर 24 से जीते अमित सिंह को उनके मुकाबले में उतारा है।

bjp candidate amit singh

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही. यूपी के भदोही में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अमित सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 31 वर्षीय अमित सिंह जिले के वार्ड संख्या 24 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी हैं। सपा ने पहले ही यहां श्याम कुमारी मौर्या को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं भाजपा के भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के भाई-भतीजे भी नामांकन के लिए पर्चा खरीद लिया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि अध्यक्ष पद के लिए मैदान में कितने प्रत्याशी ताल ठोंकते हुए दिखाई पड़ते हैं।


भदोही में जिला पंचायत सदस्य की 26 सीटें हैं। भाजपा चुनाव तो सभी सीटों पर लड़ी, लेकिन जीत सिर्फ चार पर ही मिली, जबकि समाजवादी पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं लड़ाया था, लेकिन परिणाम आने के बाद सपा ने 10 सदस्यों को अपना बताते हुए श्याम कुमारी मौर्य को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिया।


उधर भदोही से भाजपा विधायक रविंद्र त्रिपाठी के बागी हुए भाई अनिरुद्घ त्रिपाठी और भतीजा चंद्रभूषा तिवारी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये भी ताल ठोकने की तैयारी में हैं। हालांकि दोनों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इनमें से एक अध्यक्ष पद के लिये मैदान में उतरेगा।


अमित सिंह को भाजपा जिला प्रभारी रमेश मिश्रा ने प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान भाजपा सांसद रमेश बिन्द और जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे लेकिन भाजपा के दोनो विधायक रवींद्रनाथ और दीनानाथ भाष्कर प्रेस वार्ता में नदारद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो