scriptभाजपा की सहयोगी अपना दल के नेता ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कुछ दिन पहले घर पर हुआ था पथराव | Apna dal leader demand security in Up Bhadohi | Patrika News

भाजपा की सहयोगी अपना दल के नेता ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कुछ दिन पहले घर पर हुआ था पथराव

locationभदोहीPublished: Jul 11, 2019 08:20:54 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

अपना दल के जिलाध्यक्ष की गैर मौजूदगी में उनके घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया था।

apna dal leader

अपना दल के नेता

भदोही. भाजपा की सहयोगी दल अपना दल के जिलाध्यक्ष को भाजपा सरकार में सुरक्षा के लाले पड़ गए हैं। जिलाध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार के घर पर पथराव की घटना के बाद उन्होंने योगी सरकार से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। दो दिन पहले अपना दल एस जिलाध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार के मुंबई गए थे, इस दौरान घर पर उनके माता पिता की मौजूदगी में पथराव की घटना हुई, जिससे परिजन सहम उठे हैं।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने किया खुलासा, विकास कार्यों की शिकायत पर प्रधान ने कर दी थी किसान की हत्या

इसके बाद अपना दल कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने अफसरों से मुलाकात की थी, बाद में अपना दल एस जिलाध्यक्ष का यह बयान सामने आया है। उन्होंने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि अपना दल के जिलाध्यक्ष की गैर मौजूदगी में उनके घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया था।
BY- MAHESH JAISWAL

यहां देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो