भारतीय जनता पार्टी के भदोही जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने बताया कि अस्थि कलश यात्रा के साथ सांसद, विधायक जौनपुर बार्डर धौरहरा से मिर्जापुर तक साथ रहेंगे। शुक्रवार को सायं छह बजे भदोही पहुंची अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह पटेल इंदिरामील स्थित सांसद वीरेंद्र सिंह के आवास स्वदेशी आश्रम पर रात्रि विश्राम करेंगे। तत्पश्चात अगले दिन शनिवार को सुबह दस बजे भदोही सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त नेतृत्व में श्रद्धा कलश यात्रा मिर्जापुर मां गंगा की ओर प्रस्थान करेगी।
BY- MAHESH JAISWAL