scriptभदोही में दोपहर 1 बजे तक 32.56 प्रतिशत वोटिंग, धूप में वोट देने निकले सांसद और विधायक | Bhadohi Lok Sabha Voting Latest Updates MP and MLA Use his Vote | Patrika News

भदोही में दोपहर 1 बजे तक 32.56 प्रतिशत वोटिंग, धूप में वोट देने निकले सांसद और विधायक

locationभदोहीPublished: May 12, 2019 01:19:52 pm

सुबह नौ बजे तक भदोही लोकसभा सीट पर हुई थी महज सात फीसदी वोटिंग।
भदोही में भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अलावा भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और पूर्वमंत्री बसपा उम्मीदार के रंगनाथ मिश्र के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने भी मतदान किया।

Voting bhadohi

वोटिंग भदोही

भदोही, पूर्वांचल के भदोही लोकसभा सीट के लिए रविवार को छठवें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बलिया से सुबह पहुंच यहां जमुनीपुर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। गर्मी और तीखी धूप की वजह से पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं। यहां भाजपा और गठबंधन में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। भदोही में जो मतदान सुबह नौ बजे तक महज सात फीसदी था वह 11 बजे तक बढ़कर 19.97 फीसदी हुआ, जबकि दोपहर एक बजे मतदान प्रतिशत 32.56 प्रतिशत तक पहुंचा।
भुड़की में मतदान केन्द्र पर सुबह सात बजे अपने समय से वोटिंग नहीं शुरू हो पायी। खबर आयी कि यहां ईवीएम में खराबी आ गयी है। मतदाता काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसी दौरान खबर मिलने पर ज्ञानपुर एसडीएम कविता बुनेटा मौके पर पहुंचीं। बाद में उन्होंने बताया कि ईवीएम खराब होने की खबर सरासर गलत है। स्थानीय एजेंट के मौजूद न रहने के चलते यहां मॉक पोलिंग नहीं हो पायी। इसी के चलते वोटिंग रुकी रही। भुड़की में करीब आठ बजे के बाद जाकर वोटिंग शुरू हो पायी।
भदोही में भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अलावा भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और पूर्वमंत्री बसपा उम्मीदार के रंगनाथ मिश्र के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने भी मतदान किया। मतदान को लेकर मतदाताओं में खूब उत्साह देखा जा रहा है। भदोही में भाजपा और बसपा में सीधा मुकाबला दिख रहा है। यहां भाजपा ने रमेश बिंद को उम्मीदवार बनाया है जबकि सपा-गठबंधन की तरफ से पूर्वमंत्री रंगनाथ मिश्र है।
कांग्रेस ने आजमगढ़ के बाहुबली रमाकांत यादव को मैदान में उतारा है। 19 लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग बूथों पर लंगी कतारें देखी जा रही हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतमाज दिख रहे हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से पोलिंग बूथों मतदाताओं के लिए पानी, रैम्प के शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। बूथों के अंदर पोलिंग पर पंखे लगाए गए हैं, क्योंकि हवा न मिलने से वीपीपी पैड बंद हो सकती है। अभी कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है।
By Mahesh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो