script13 जुलाई को इस सीट के लिए होगा चुनाव, भाजपा सहित आठ प्रत्याशी मैदान में | Bhadohi Nagar Nigam elections on July 13 know will contest in bhadohi | Patrika News

13 जुलाई को इस सीट के लिए होगा चुनाव, भाजपा सहित आठ प्रत्याशी मैदान में

locationभदोहीPublished: Jul 12, 2019 02:09:36 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी कर लिया है तैयारी

Nagar Nikay Election

Nagar Nikay Election

भदोही. भदोही नगर पालिका के वार्ड संख्या 20 रामसहायपुर में सभासद के उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सहित कुल आठ दावेदार मैदान में हैं जिसे लेकर कल मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है। नगरपालिका के हुए आम चुनाव में भी भाजपा को इस सीट पर जीत नही मिल सकी थी इसलिए यह सीट जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। भदोही नगर पालिका सीट पर भाजपा का कब्जा है और अशोक जायसवाल यहां के पालिकाध्यक्ष हैं ऐसे में यह सभासद की सीट जीतना उनके और पार्टी के लिए साख का सवाल है। बड़ी बात यह भी है कि जिस वार्ड में उप चुनाव हो रहा है उसी वार्ड में पालिकाध्यक्ष का निवास है। चुनाव में भाजपा से जहां कैलाश चन्द्र मिश्रा ताल ठोंक रहे हैं तो वहीं असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी ए आई एम आई एम से भी मो.अनस, निर्दल प्रत्याशी साजिदा बेगम सहित कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
BY- Mahesh jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो