scriptपंचायत चुनाव की इस अहम जानकारी से हो जाएंगे हैरान पर आप यह गलती करेंगे तो पछताएंगे | Bhadohi Panchayat Election Important information Shocked mistake regre | Patrika News

पंचायत चुनाव की इस अहम जानकारी से हो जाएंगे हैरान पर आप यह गलती करेंगे तो पछताएंगे

locationभदोहीPublished: Oct 25, 2020 06:35:52 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव मार्च 2021 में होने की पूरी संभावना है।

पंचायत चुनाव की इस अहम जानकारी से हो जाएंगे हैरान पर आप यह गलती करेंगे तो पछताएंगे

पंचायत चुनाव की इस अहम जानकारी से हो जाएंगे हैरान पर आप यह गलती करेंगे तो पछताएंगे

भदोही. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव मार्च 2021 में होने की पूरी संभावना है। तैयारियां पूरे जोरों के साथ हो रही है। पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2015 में एक ऐसी जानकारी पता चली की, जिसे जानने के बाद सब हैरान रह जाएंगे। पिछले पंचायत चुनाव 2015 में प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत में चुने गए 7,316 लोगों ने अपनी जमानत राशि नहीं ली। समय सीमा तक इंतजार किया गया पर चुनाव की जीत में मस्त प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य
खजाना दफ्तर नहीं गए तो सरकार ने एक करोड़ 66 लाख रुपए जब्त कर लिया। पर जीत के नशे में डूबे सदस्यों को इस की परवाह नही।
ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को जमानत राशि जमा करनी पड़ती है। नियम है कि जीत जाएं तो राशि वापसी के लिये उन्हें 30 दिन के अंदर आवेदन करना पड़ेगा तो यह जमानत राशि वापस हो जाएगी। भदोही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में मिले आंकड़ों के अनुसार 7,316 लोगों ने चुनाव जीता जमानत राशि नहीं ली। इस वजह से सरकारी खजाने में पड़े 1,66,13,870 रुपये जब्त कर लिए गए हैं।
पंचायत चुनाव में 561 प्रधान, 683 बीडीसी, 7045 ग्राम पंचायत सदस्य और 27 जिला पंचायत सीट पर करीब 12,000 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। उम्मीदवारों ने 1,72, 51,520 रुपए जमानत राशि जमा की थी। 8316 ने जीत दर्ज कराई थी। 5,91,250 रुपए प्रत्याशियों ने वापस लिया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी डीएस शुक्ला ने बताया कि निर्धारित समय के अंदर यदि आवेदन नहीं किया गया तो बची हुई जमानत राशि भी जब्त कर सरकार के खाते में भेज दी जाती है। 20 फीसद से कम वोट पाने वाले प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो