scriptफूलपुर उपचुनाव के ठीक पहले भाजपा के इस प्रत्याशी की जीत तय, ये है पूरा मामला | BJP Candidate may Uncontested Win in By Election | Patrika News

फूलपुर उपचुनाव के ठीक पहले भाजपा के इस प्रत्याशी की जीत तय, ये है पूरा मामला

locationभदोहीPublished: Mar 07, 2018 08:45:19 pm

भदोही में जोगीबीर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत तय, निर्विरोध हो सकती है जीत।

BJP Candidate

भाजपा प्रत्याशी

भदोही. समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव में बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है। यह जीत बीजेपी के लिये काफी मायने रखती है। फूलपुरउपचुनाव के पहले इस जीत से बीजेपी की बल्ले-बल्ले हो सकती है। बात भदोही ब्लाक प्रमुख पद के लिए हो रहे उप चुनाव की हो रही है। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंह उर्फ चिट्टू का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। बुधवार को हुए नामांकन के दिन प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी ने नामांकन किया है। बताया जा रहा है कि नामांकन सही पाए जाने पर प्रियंका सिंह का नामांकन वापस ले लिया जाएगा। वहीं चुनाव में सपा, बसपा या अन्य के द्वारा नामांकन नही किया गया है इसलिए प्रशांत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन उनके लिए बड़ी जीत साबित होगी।

आपको बता दें कि सपा से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख रहे विकास यादव के खिलाफ भाजपा नेता प्रशांत सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह की ओर से पिछले महीने 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जो सफल रहा। इसके बाद सपा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी चली गई। प्रियंका सिंह के पति प्रशांत सिंह ने रिक्त हुई जोगीबीर सीट से हाल ही में बीडीसी का उप चुनाव जीता। निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख पद के लिए बुधवार को प्रशांत सिंह ने पर्चा दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान भदोही ब्लाक भगवामय नजर आ रहा था। ब्लाक व जिले के कई हिस्सों से भाजपा नेताओं के साथ ही जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेद्र दुबे समेत पार्टी के तमाम नेता उपस्थित रहे।
 

आपको बता दे कि प्रशांत सिंह बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह के परिवार के काफी नजदीकी माने जाते हैं। चुनाव की रणनीति जब तय हो रही थी उस समय पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह भी भदोही आये थे। उन्होंने सपा के कब्जे वाली इस कुर्सी को भाजपा के खाते में डालने में काफी रुचि दिखाई थी। अविश्वास प्रस्ताव के दिन भी विधायक सुशील सिंह ने ब्लॉक पर पहुंचकर प्रशांत सिंह की हौसला अफजाई की थी। प्रशांत को भाजपा का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद उनके आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में भी वह आये थे।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंह की भदोही ब्लॉक प्रमुख सीट पर काफी समय से निगाह रही है। मायावती की सरकार में बने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी उन्होंने सपा की सरकार में अविश्वास प्रस्ताव लाया था। पर उस समय सपा ने एडवोकेट विकास यादव की पत्नी सुनीता यादव को प्रत्याशी बनाया था। उस चुनाव में भी प्रशांत सिंह ने काफी जोर आजमाइश की थी पर सफलता नहीं मिली। सुनीता यादव सपा से ब्लॉक प्रमुख जीतीं तो प्रशांत सिंह ने सपा पर सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने के आरोप लगाए थे। सुनीता यादव का कार्यकाल पूरा होने के बाद हुए चुनाव में उनके पति विकास यादव निर्विरोध जीत गए। भाजपा की सरकार आयी तो प्रशांत की पत्नी ने अविश्वास प्रस्ताव लाया।
by Mahesh Jaiswal
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो