scriptबोले भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह, जिन्ना की भाषा बोल रहा है विपक्ष | Bjp Mp Virendra singh controversial comment on opposition | Patrika News

बोले भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह, जिन्ना की भाषा बोल रहा है विपक्ष

locationभदोहीPublished: Feb 17, 2020 09:21:59 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

कहा- शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन संवाद से समाप्त हो सकता है लेकिन कुछ लोग संवाद से नहीं समझते हैं तो कानून उन्हें समझाता है।

Bjp Mp Virendra Singh Mast

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

भदोही. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल पर विपक्ष जिन्ना की भाषा बोल रहा है। सांसद ने कहा कि जैसे जिन्ना कांग्रेस को हिंदुओं की पार्टी और गांधीजी को हिंदुओ का नेता कहते थे, उसी तरह आज सीएए, धारा 370, राम मंदिर जैसे मसलों का हल होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्ष जिन्ना की तरह बोल रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता ने हमें जनादेश दिया और घोषणा पत्र में किये वादों पर पूरा करने का निर्देश दिया इसलिये हमने संसद में नागरिकता संशोधन कानून लाकर उसे कानून बनाया। भाजपा जो कहती है वहीं करती है जबकि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के कहने और करने में अंतर है और इसी के कारण देश में भरोसे का संकट पैदा हुआ, लेकिन देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस संकट को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में चल रहा प्रदर्शन संवाद से समाप्त हो सकता है लेकिन कुछ लोग संवाद से नहीं समझते हैं तो कानून उन्हें समझाता है।
BY- MAHESH JAISWAL

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो