script

सपा के वोट बैंक पर भाजपा की नजर, जिले में तीन हजार यादवों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य!

locationभदोहीPublished: Aug 13, 2019 08:23:03 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सूत्रों के मुताबिक मंत्री गिरीश यादव को मिला है भदोही में तीन हजार यादवों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य

up news

सपा के वोट बैंक और भाजपा की नजर, जिले में तीन हजार यादवों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य!

भदोही. 2019 के चुनाव में 51 फीसदी वोट हासिल करने के साथ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए देश में बड़ी बहुमत के सरकार बनाते हुए अब आने वोट प्रतिशत को और भी आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने वोट प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए भाजपा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। ऐसे में भाजपा की निगाह सपा के यादव वोट बैंक पर है और पूरे प्रदेश में जहां भाजपा यादवों को पार्टी से जोड़ने में जुटी हुई है वहीं शुरुआती दौर में अकेले भदोही में भाजपा ने तीन हजार से अधिक यादव सदस्य जोड़ने का रखा है और इसकी जिम्मेदारी नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव को दिया है।
गिरीश यादव इसे लेकर बेहद ही गम्भीर हैं और वो जिले का दौरा कर कई बार गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी से भी जोड़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों का दावा है कि भाजपा अभी अपने सदस्यता अभियान के सुरुआत दौर में कम से कम तीन हजार यादवों को पार्टी से जोड़ेगी इसके बाद नए बने सदस्यों के माध्यम से इस अभियान को और धार देते हुए इस संख्या को बढ़ाएंगे। भदोही जिले के तीनों विधानसभा में यादव मतदाताओं की एक अच्छी तादात है जो चुनाव में किसी का भी खेल बना और बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले पंचायत चुनाव पर भी भाजपा की पैनी निगाह है।
क्योंकि पिछले बार भाजपा ने पंचायत चुनाव में भाग लिया था जिससे भाजपा के पंचायत चुनाव लड़ने में कोई संशय नही है। अगर यादवों का झुकाव पार्टी की तरफ बढ़ता है तो इसका लाभ विधानसभा से पहले भाजपा पंचायत चुनाव में ले लेगी। माना जा रहा है भाजपा सिर्फ यादवों को सदस्य ही नही बनयेगी बल्कि उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी देगी।

ट्रेंडिंग वीडियो