scriptCM योगी के कार्यक्रम में पहुंचने के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, जमकर की नारेबाजी | BJP Workers Shout Slogan in our Program Before CM Yogi Reached | Patrika News

CM योगी के कार्यक्रम में पहुंचने के पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, जमकर की नारेबाजी

locationभदोहीPublished: Jun 03, 2018 02:08:38 pm

भदोही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में उनके पहुंचने के पहले नाराज हुए भाजपा कार्यकर्ता।

BJP Workers Shout Slogan

भाजपा कार्यकर्ता ने अपने ही कार्यक्रम में किया हंगामा

भदोही. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं ने ही हंगामा कर दिया। जमकर नारेबाजी की। जी हां ये सच है। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में करीब एक अरब से जयादा की परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचे हैं। वहां सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भदोही के एक्सपो मार्ट में चल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी तादाद में आम जनता और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही कार्यक्रम में जमकर हंगामा कर दिया और नारेबाजी करने लगे।

 

हंगामा और नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता दरअसल वहां की गयी व्यवस्था से नाराज थे। अव्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और अपनी कुर्सियों से उठकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक वो नारेबाजी और हंगामा करते रहे। फिर किसी तरह से उन्हें समझाया गया। नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता रत्नेश मिश्र ने बताया कि सुबह सात बजे से कार्यकर्ता यहां बैठे हैं लेकिन उनके पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं है।
इसे भी पढ़ें

बनारस पहुंचे बॉलिवुड एक्टर अश्मित पटेल और महक चहल, PM मोदी को लेकर हुआ सवाल तो दिया ये जवाब

बता दें कि सीएम योगी काय यह कार्यक्रम काफी वृहद बनाया गया। इस में काफी लोग आए। पर आरोप है कि इसमें पानी पीने जैसी चीजों की व्यवस्था फेल हो गयी। इससे वहां लाभार्थियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को पानी नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट गया। उनके हंगामे के बाद पानी के पैकेट बांटे गए तब जाकर मामला शांत हुआ।
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कालीन नगरी भदोही पहुंचे हैं। वहां वो करीब एक अरब की लागत वाली 106 परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। वह करीब सात घंटे तक भदोही में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 94 का शिलान्यास करेंगे। सीएम जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे उनमें ज्यादातर सड़कें हैं।
By Mahesh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो